Nirahua Iftar Party Viral Video: इस्लाम में रमज़ान का महीना सबसे पवित्र महीना माना जाता है. यह मुसलमानों के लिए खास होता है. इस महीने में मुस्लिम समुदाय के लोग रोज़ा रखते हैं और इबादत करते हैं. इस्लाम में, रोज़ा सूरज उगने से पहले सेहरी नाम के खाने से शुरू होता है और सूरज डूबने पर इफ्तार से तोड़ा जाता है. इस खास मौके पर भोजपुरी सिनेमा के सुपरस्टार निरहुआ भी पहुंचे.
इफ्तार के इस खास मौके पर भोजपुरी सुपरस्टार दिनेश लाल यादव, जिन्हें निरहुआ के नाम से भी जाना जाता है, एक इफ्तार पार्टी में शामिल हुए और दावत का मज़ा लिया. इस पार्टी का वीडियो काफी वायरल हो रहा है.
वायरल वीडियो में निरहुआ लें रहे है इफ्तार पार्टी का मजा
भोजपुरी सुपरस्टार दिनेश लाल यादव उर्फ निरहुआ रमजान के मौके पर इफ़्तार पार्टी का ले रहे हैं आनंद। pic.twitter.com/CYIxKWmDrx
— छपरा जिला 🇮🇳 (@ChapraZila) March 2, 2026