Live
Search
Home > मनोरंजन > अक्षय कुमार की फिल्म ‘भूत बंगला’ का टीजर रिलीज, परेश रावल से लेकर राजपाल यादव तक ने मचाया धमाल, जानें कैसा है Teaser

अक्षय कुमार की फिल्म ‘भूत बंगला’ का टीजर रिलीज, परेश रावल से लेकर राजपाल यादव तक ने मचाया धमाल, जानें कैसा है Teaser

Bhooth Bangla Teaser Released: अक्षय कुमार की बहुप्रतीक्षित फिल्म 'भूत बंगला' का टीजर रिलीज हो गया है. यह टीजर आपको हंसाने के साथ-साथ डराने का काम भी करता है.

Written By: Kamesh Dwivedi
Last Updated: 2026-03-12 13:54:15

Mobile Ads 1x1

Bhooth Bangla Teaser Review: अक्षय कुमार और प्रियदर्शन की जोड़ी एक बार फिर बड़े पर्दे पर वापसी कर चुकी है. मोस्ट अवेटेड हॉरर कॉमेडी फिल्म ‘भूत बंगला’ का टीजर रिलीज हो चुका है. इस टीजर में परेश रावल, राजपाल यादव, तब्बू जैसे दिग्गज कलाकार नजर आ रहे हैं. 

फिल्म के टीजर में क्या है?

फिल्म ‘भूत बंगला’ का 1 मिनट 46 सेंकेंड का टीजर रिलीज हुआ है. इस टीजर की शुरुआत डरावने माहौल से होती है. बैकग्राउंड में वॉइस ओवर सुनाई देता है- ‘मंगलपुर में कोई शादी नहीं करता’ और लोगों को वधूसुर से सावधान रहने की चेतावनी दी जाती है. इसके बाद के दृश्य में परेश रावल और अक्षय कुमार के किरदार नजर आते हैं, जहां असरानी और राजपाल यादव के साथ उनकी मजेदार नोकझोंक दिखाई जाती है.  फिर एक रहस्यमयी और भूतिया हवेली दिखाई जाती है, जहां से कहानी में सस्पेंस और कॉमेडी दोनों का रंग दिखाई देता है.

कैसा है फिल्म की टीजर?

फिल्म का टीजर देखने के बाद अक्षय कुमार की भूल भूलैया याद आती है. यानी कि कहा जा सकता है कि एक बार फिर से दर्शकों को पुराने कलाकारों कां संगम दिखेगा वो भी पुराने अंदाज में. टीजर में अक्षय कुमार की हंसी, राजपाल यादव की नासमझी और परेश रावल की कम सुनने वाली बीमारी दर्शकों को हंसाने का काम करती है. टीजर में कुछ हॉरर एलिमेंट्स भी डाले गए हैं, कॉमेडी के संग. वहीं तब्बू और वामिका गब्बी ग्लैमर का तड़का लगाती दिख रही हैं. टीजर देखने के बाद फैंस भी जबरदस्त प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं. एक यूजर ने कहा कि अक्षय और प्रियदर्शन की जोड़ी कमाल की है. वहीं एक यूजर ने लिखा, ‘ब्लॉकबस्टर टीजर.’ इसके अलावा अन्य यूजर्स कह  रहे हैं ये धमाकेदार फिल्म होगी. 

कब रिलीज होगी फिल्म?

यह फिल्म 10 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज होगी. फिल्म में अक्षय कुमार, वामिका गब्बी, परेश रावल, तब्बू और राजपाल यादव जैसे कलाकार अहम भूमिका में हैं. 

MORE NEWS