Live
Search
Home > मनोरंजन > 200 रुपये में 750ml पानी! जानिए क्यों इतना महंगा है भूमि पेडनेकर का प्रीमियम वाटर, बोलीं- दूसरे ब्रांड तो…

200 रुपये में 750ml पानी! जानिए क्यों इतना महंगा है भूमि पेडनेकर का प्रीमियम वाटर, बोलीं- दूसरे ब्रांड तो…

Bhumi Pednekar: अभिनेत्री भूमि पेडनेकर एक्टिंग के अलावा बिजनेस की दुनिया में भी आ चुकी हैं. वह पैकेज्ड वाटर का कारोबार करती हैं. इन दिनों वह अपने प्रीमियम वाटर की कीमत को लेकर सुर्खियों में हैं.

Written By: Kamesh Dwivedi
Last Updated: March 27, 2026 13:42:35 IST

Mobile Ads 1x1

Bhumi Pednekar Premium Water: बॉलीवुड अभिनेत्री भूमि पेडनेकर ने साल 2025 में अपना पैक्ड वॉटर ब्रांड बैकबे लॉन्च किया था. उन्होंने इसे ‘प्रीमियम वॉटर’ ब्रांड बताया था, लेकिन उसकी कीमतों को लेकर उन्हें काफी आलोचना झेलनी पड़ रही है. एक्ट्रेस 500 ​​मिलीलीटर के पानी की बोतल को 150 रुपये और 750 मिलीलीटर पानी की बोतल को 200 रुपये में बेच रही हैं. अब अभिनेत्री ने इसे लेकर बड़ी बात कही है और बताया कि कुछ सामान और भी महंगे हैं. 

अब सिर्फ पानी का ब्रांड नहीं है

अभिनेत्री भूमि पेडनेकर ने जय मदान के यूट्यूब चैनल से बात करते हुए अपने ब्रांड के बारे में बताया. उन्होंने कहा, ‘हम इस कंपनी को नैतिक रूप से चला रहे हैं. साथ ही प्रयास करती हैं कि लोगों को सबसे अच्छे प्रोडक्ट मुहैया कराया जाए.’ एक्ट्रेस ने कहा कि पहले उनका ब्रांड पानी का ब्रांड था, अब यह पेय पदार्थों का ब्रांड है. उन्होंने कहा, ‘अब हम अपना स्पार्कलिंग वॉटर लॉन्च करेंगे. हम पेय पदार्थों के माध्यम से समग्र जीवनशैली के क्षेत्र में कदम रख रहे हैं और इसके लिए हम काफी शोध और विकास कर रहे हैं. हमारा लक्ष्य एक स्वच्छ ब्रांड बनाना है.’

‘हां मेरा पानी महंगा है’

आगे बातचती करते हुए अभिनेत्री ने अपने ब्रांड को लेकर कहा, ‘हां, मेरा पानी महंगा है. इसमें कोई शक नहीं. लेकिन जिस श्रेणी में मैं हूं, यानी प्रीमियम पानी की कैटेगरी में. इसी कैटेगरी में पुराने ब्रांड, बड़े ब्रांड, जिसके बारे में मुझसे कहा गया था कि मैं उनसे टक्कर लेने वाली हूं. बल्कि उनका पानी मेरे पानी से कहीं ज्यादा महंगा है.’ साथ ही उन्होंने कहा, ‘भारत में इतने सारे अंतरराष्ट्रीय ब्रांड हैं जिन्हें हम पीते हैं. और आप उनके लिए 400-500 रुपये चुकाते हैं.’

भूमि पेडनेकर का वर्कफ्रंट

भूमि पेडनेकर को आखिरी बार अमेजन प्राइम वीडियो की वेब सीरीज ‘दलदल’ में देखा गया था. इसके साथ ही अभिनेत्री को ‘दम लगा के हैशा’, ‘सोनचिरिया’, ‘थैंक यू फॉर कमिंग’ जैसी फिल्मों में अपने अभिनय के लिए जाना जाता है.

MORE NEWS