Kuku Ki Kundali: एक्टर भुवन बम इन दिनों अपनी फिल्म के कारण चर्चा में बने हुए हैं. वे धर्मा प्रोडक्शंस के साथ मिलकर कुकू की कुंडली में नजर आएंगे. ये एक रोमांटिक फिल्म होगी. जानकारी के अनुसार, इसे धर्मा प्रोडक्शंस के बैनर तले बनाया जा रहा है. इस फिल्म को करण जौहर, अदार पूनावाला, अपूर्व मेहता, राज मेहता, सोमेन मिश्रा और मारिज्के डिसूजा प्रोड्यूस करेंगे. इस फिल्म को डायरेक्टर शरण शर्मा डायरेक्ट कर रहे हैं. कुकू की कुंडली फिल्म के राइटर मोहक अनेजा और कुणाल अनेजा हैं. वहीं अगर फिल्म के मुख्य कलाकारों की बात करें, तो इस लिस्ट में भुवन बम के साथ ही वामिका गब्बी, मनोज पाहवा, सुविंदर पाल, सपना संद और गीता अग्रवाल शामिल हैं.
रोमांटिक लव स्टोरी
अगर फिल्म की कहानी की बात करें, तो ये फिल्म एक रोमांटिक इंसान की लव स्टोरी है. उसकी जिंदगी तब उथल-पुथल हो जाती है, जब उसकी कुंडली में एक मुश्किल आ जाती है. परिवार में उथल-पुथल और मजेदार कन्फ्यूजन और दिल छू लेने वाला सफर शुरू हो जाता है. पूरी फिल्म में भुवन बम की हिम्मत और उसकी किस्मत का खेल दिखाया जाने वाला है.
A hopeless romantic finds his perfect love story hilariously upended when a complication in his Kundli sets off family chaos, comic confusion, and a heartfelt journey that tests his courage and his belief in destiny.#KukuKiKundli releasing at your nearest cinemas soon… pic.twitter.com/AfNNwqx7ML
— Dharma Productions (@DharmaMovies) March 19, 2026
धर्मा प्रोडक्शंस ने पोस्ट कर दी जानकारी
धर्मा प्रोडक्शंस की तरफ से एक्स पर एक पोस्ट शेयर कर फिल्म के बारे में जानकारी दी गई है. इसमें लिखा है कि एक बेहद रोमांटिक इंसान की ‘परफेक्ट लव स्टोरी’ तब मजेदार तरीके से उलट-पुलट हो जाती है, जब उसकी कुंडली में आई एक अड़चन की वजह से परिवार में हंगामा, मजेदार कन्फ्यूजन और एक ऐसी दिल को छू लेने वाली यात्रा शुरू हो जाती है, जो उसकी हिम्मत और किस्मत पर उसके भरोसे की परीक्षा लेती है.
नई अपकमिंग सीरीज
इसके अलावा प्राइम वीडियो पर दहाड़ सीजन 2, कॉल मी बे सीजन 2, स्टॉर्म, वाइब- सबकी होती है, इनकी बस थोड़ी अलग है, मटका किंग, राख, सिस्टम, वेलकम टू खोया महल, नागजिला जैसी कई सीरीज और फिल्में रिलीज होने वाली हैं.