India News (इंडिया न्यूज़), Amitabh Bachchan Poem, दिल्ली23 अगस्त को भारत के लिए बहुत बड़ा दिन था। चंद्रमा पर चंद्रयान-3 ने लैंडिंग कर ली है। इसके बाद इतिहास रच दिया गया। इस ऐतिहासिक पल पर खुशी जाहिर करते हुए टीवी से लेकर बॉलीवुड के सितारों ने भी सोशल मीडिया पर बधाई दी। ऐसे में कौन बनेगा करोड़पति 15 के होस्ट अमिताभ बच्चन और बॉलीवुड के महानायक में भी चंद्रयान-3 की बधाई देते हुए एक कविता पढ़ी।

चंद्रयान-3 की सफल लैंडिंग पर अमिताभ ने सुनाई कविता

बता दे की बॉलीवुड के महानायक ने अपने ऑफिशल इंस्टाग्राम पेज पर एक वीडियो अपलोड किया। जिसमें अमिताभ बच्चन एक कविता पढ़ते हुए नजर आ रहे हैं। उन्होंने चंद्रयान-3 की लैंडिंग के ऐतिहासिक पल को जश्न की तौर पर बनाते हुए अपनी आवाज में एक कविता कही।

अमिताभ बच्चन ने कविता के रूप में कहा, “ये सजता, संवरता निखरता ये देश, जैसे कोई दुल्हन बदलती हो भेष, ये वादे इरादे ये कसम ये नईं, ये मेहनत, मशक्कत ये खुद पे यकीन, यही है यही है सुनहरा सा भारत, हवा में हुनर है, फिजा में महारत, जमीन को फलक को हुआ तब गुमान,लिखा चांद पर हमने जय हिंदुस्तान, लहर है सहर है ये बदलाव की, वतन के जतन से सजे ख्वाब की, जता दो बता दो कि तुम कम नहीं, विजय का लहराना है परचम यही। जहां तुम खड़े हो वहीं हो शुरू, बना दो तुम भारत को सब का गुरू, अमर वो, अटल वो अमिट दास्तान, जिसके पन्नों पर लिखा हो जय हिंदुस्तान. जय हिंद”

चौथे नंबर पर छाया भारत का नाम

इस ऐतिहासिक पल की खासियत बताएं तो भारत ने अपना नाम पूरे विश्व में चौथे नंबर पर दर्ज कराया है। जिसे चांद पर सफलता हासिल की हो, सबसे पहले अमेरिका उसके बाद रूस और फिर चीन ने यह कार्य कर दिखाया था लेकिन इस साल 23 अगस्त को भारत ने भी अपना नाम इतिहास के पन्नों में दर्ज कर लिया है।

 

ये भी पढे़: अभिषेक ने फिल्म घूमर की स्क्रीनिंग को बनाया खास, डेफ क्रिकेट टीम के साथ शेयर की तस्वीर