ADVERTISEMENT
होम / Live Update / Bigg Boss 13 Fame Asim Raz को सलमान खान की अगली फिल्म में मिली एंट्री

Bigg Boss 13 Fame Asim Raz को सलमान खान की अगली फिल्म में मिली एंट्री

BY: Prachi • LAST UPDATED : February 13, 2022, 1:20 pm IST
ADVERTISEMENT
Bigg Boss 13 Fame Asim Raz को सलमान खान की अगली फिल्म में मिली एंट्री

Asim Raz

इंडिया न्यूज, मुंबई:
Bigg Boss 13 Fame Asim Raz: का बिग बॉस शो दर्शकों का पंसदीदा शो रहा है। ऐसे में इसका बिग बॉस 13 का सीजन अब तक सबसे सुपरहिट सीजन रहा था। इस शो के विनर दिवंगत सिद्धार्थ शुक्ला और आसिम रियाज की लड़ाई के चर्चें घर-घर फेमस हुए थे। वहीं अब ताजा जानकारी के अनुसार बिग बॉस 13 (Bigg Boss 13) फेम आसिम रियाज (Asim Raz) इन दिनों फिर से सुर्खियों में हैं। बता दें कि बैक-टू-बैक म्यूजिक वीडियो के बाद, अब फिल्मों में उनकी एंट्री को लेकर चर्चा शुरू हो चुकी है। रिपोर्ट्स की मानें तो, मॉडल-एक्टर आसिम रियाज को सलमान खान की (Salman Khan) अगली फिल्म के लिए साइन कर लिया गया है।

इस फिल्म में वो सलमान खान के छोटे भाई का रोल अदा करेंगे। हालांकि, अभी तक इसकी आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है। बताया जा रहा है कि ये फिल्म ‘कभी ईद कभी दिवाली’ है, जो 2023 के ईद पर रिलीज होने वाली है। कुछ ही दिनों पहले साजिद नाडियाडवाला की इस फिल्म की रिलीज डेट को लेकर खबरें आई थीं। बहरहाल, अब फिल्म में आसिम की एंट्री को लेकर उनके फैंस बेहद उत्साहित हैं। इस फिल्म की शूटिंग इस साल नवंबर से शुरू होने वाली है। उससे पहले आसिम रियाज अपने म्यूजिक वीडियो में व्यस्त हैं। वह बिग बॉस 13 से आसिम को खूब पॉपुलैरिटी मिली थी और रातोंरात उनकी फैन फॉलोइंग में इजाफा देखने को मिली।

Read More: Salman Khan Tribute To Legend Lata Mangeshkar दीदी को याद कर गाया ‘लग जा गले कि फिर’

Read More: 83 OTT Release Date रणवीर सिंह स्टारर मूवी इस दिन होगी स्ट्रीम

Connect With Us : Twitter Facebook

 

Tags:

Bigg Boss 13Salman Khan

Get Current Updates on, India News, India News sports, India News Health along with India News Entertainment, and Headlines from India and around the world.

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT