Bigg Boss: छोटे पर्दे का पॉपुलर रियलिटी शो बिग बॉस का फैन्स हर साल दिल थामकर इंतजार करते हैं.पिछले कई साल से इस शो को सलमान खान होस्ट कर रहे हैं. लेकिन क्या आप जानते हैं कि बिग बॉस 1 को किसने जीता था?
Bigg Boss 1 Winner
Bigg Boss: जब भी भारतीय टेलीविज़न पर रियलिटी शो की बात होती है, तो सबसे पहला नाम जो ज़हन में आता है, वह है सलमान खान और उनका बिग बॉस. यह सिर्फ एक टीवी शो नहीं, बल्कि हर साल करोड़ों दर्शकों की आदत बन चुका एक कल्चरल फेस्टिवल है. कैमरों से घिरे एक घर में बंद कंटेस्टेंट्स, बदलते रिश्ते, टकराव, दोस्ती और धोखे – इन सबके बीच सलमान खान की दमदार मौजूदगी शो को अलग पहचान देती है.
शो के दौरान सलमान खान का अंदाज – कभी सख़्त, कभी दोस्ताना और कभी भावुक नजर आता है. मेकर्स बिग बॉस को सिर्फ एक रियलिटी शो नहीं रहने देते, बल्कि एक इमोशनल ड्रामा में बदल देते है. वीकेंड का वार हो या घरवालों को आईना दिखाने का पल, सलमान की एंकरिंग शो की सबसे बड़ी ताकत है. यही वजह है कि साल दर साल बदलते कंटेस्टेंट्स और थीम्स के बावजूद बिग बॉस अपनी पकड़ बनाए हुए है और भारतीय टेलीविज़न का सबसे चर्चित रियलिटी शो बना हुआ है. बिग बॉस 19 खत्म हो चुका है. गौरव खन्ना ये सीजन जीतकर जश्न मना रहे हैं. लेकिन हम बात करेंगे बिग बॉस सीजन 1 और उसे विनर की.
साल 2006 में बिग बॉस की भारत में शुरुआत हुई थी. ये सीजन 3 नवंबर 2006 से लेकर 26 जनवरी 2007 तक चला था. बिग बॉस सीजन 1 के विनर का ताज अभिनेता राहुल रॉय के सिर सजा था. साल 2006 में शुरू हुए इस पहले सीज़न में राहुल रॉय ने अपनी शांत, संतुलित और सुलझी हुई पर्सनैलिटी के दम पर दर्शकों का दिल जीता. जहां बिग बॉस के घर में अक्सर झगड़े और रणनीतियां हावी रहती हैं, वहीं राहुल ने कम बोलकर, विवादों से दूर रहते हुए और सम्मानजनक व्यवहार के ज़रिए खुद को सबसे अलग साबित किया.
यही वजह रही कि फिनाले में उन्हें दर्शकों का भरपूर सपोर्ट मिला और उन्होंने इस ऐतिहासिक सीजन की ट्रॉफी अपने नाम की, जिससे बिग बॉस के सफर की पहली और यादगार शुरुआत हुई. वहीं बिग बॉस के पहले सीजन को एक्टर अरशद वारसी ने होस्ट किया था. शुरुआती सीजन में अलग-अलग सितारे होस्टिंग करते हुए नजर आए थे. वहीं राहुल को शो की ट्रॉफी के साथ-साथ 1 करोड़ की प्राइज मनी भी मिली थी.
राहुल रॉय के साथ बिग बॉस के पहले सीजन में कैरल ग्रेसियस, रूपाली गांगुली, बाबा सहगल, रागिनी शेट्टी, रवि किशन, राखी सावंत, अमित साध, दीपक तिजोरी, अनुपमा वर्मा, आर्यन वैद, कश्मीरा शाह, दीपक पाराशर और बॉबी डार्लिंग भी हिस्सा लिया था. शो को काफी पसंद भी किया गया था.
Ramgarh murder case: झारखंड के रामगढ़ में 38 वर्षीय रोहित कुमार की हत्या के मामले…
Tamilnadu Murder Case: तमिलनाडु के तूतीकोरिन जिले में एक लड़की ने ल़ड़के से बात करने…
Karva Chauth puja thali: करवाचौथ पर पूजा की थाली सजाने के लिए महंगी सजावटी थाली…
Maharashtra Crime News: महाराष्ट्र के छत्रपति संभाजीनगर में बचपन के दोस्त ने अपने दूसरे दोस्त…
Accused of marrying by hiding identity: उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जिले के गंगोह थाना क्षेत्र…
Jordan church attack: जॉर्डन के कराक शहर के हमौद चर्च में शुक्रवार को एक व्यक्ति…