<
Categories: Bigg boss

Bigg Boss Season 19: फरहाना, तान्या मित्तल या अमाल मलिक, गौरव खन्ना के बाद कौन रहा कमाई के मामले में आगे?

Bigg Boss Season 19: बिग बॉस के विनर के तौर पर गौरव खन्ना की जबरदस्त कमाई हुई है, लेकिन अन्य कंटेस्टेंट भी पीछे नहीं रहे. अमाल मलिक, तान्या मित्तल और फरहाना भट्ट को भी शो से ठीकठाक फीस मिली है.

Bigg Boss Season 19: बिग बॉस सीजन 19 भले ही खत्म हो गया है, लेकिन अभी इसकी चर्चा जारी है.पिछले दिनों बिग बॉस 19 की सक्सेस पार्टी आयोजित की गई. इस मौके पर बिग बॉस शो के होस्ट और बॉलीवुड एक्टर सलमान खान भी नजर आए. इस पार्टी में ग्लैमर का जबरदस्त तड़का लगा. सलमान खान के अलावा शो के करीब-करीब सभी कंटेस्टेंट्स भी ग्लैमरस अंदाज में नजर आए. खासतौर से सभी अलग ही अंदाज में एंट्री से लेकर उनके स्टाइल तक की सोशल मीडिया पर जमकर चर्चा हो रही है. इस स्टोरी में हम आपका बता रहे हैं कि बिग बॉस 19 में शामिल किस कंटेस्टेंट को कितना मेहनताना मिला.

गौरव ने कमाए 3 करोड़ रुपये से अधिक

सबसे पहले जिक्र बिग बॉस 19 के विनर गौरव खन्ना का. उन्होंने इस शो से भरपूर कमाई की. उनकी कमाई का कुल आंकड़ा 3 करोड़ रुपये से अधिक है, जिसमें फाइनल की राशि भी शामिल है. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबकि, गौरव खन्ना को करीब 17.5 लाख रुपये फीस के रूप में प्रत्येक सप्ताह मिले. वह कुल 15 हफ्तों तक बिग बॉस में रहे तो यह रकम 2.63 करोड़ रुपये है. इसके अलावा गौरव खन्ना ने विनर के रूप में 50 लाख रुपये हासिल किए. 14 लाख रुपये की कार विनर के तौर पर मिली है. इस तरह गौरव खन्ना ने बिग बॉस से 3.13 करोड़ रुपये से अधिक की कमाई की है.

अमाल मलिक को भी हुआ फायदा

सिंगर और म्यूजिक कंपोजर अमाल मलिक बिग बॉस सीजन 19 के सबसे ज्यादा फीस पाने वाले कंटेस्टेंट रहे. मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो उन्हें हर सप्ताह 8.5 लाख रुपये फीस के तौर पर मिले. इस तरह 15 हफ्तों की उनकी कुल कमाई 1.28 करोड़ रुपये से अधिक हुई.

फरहाना ने भी की अच्छी कमाई

बिग बॉस की रनरअप रहीं फरहाना भट्ट भी कमाई के मामले ठीक ही रहीं. बताया जाता है कि उन्हें प्रत्येक सप्ताह 2-4 लाख रुपये दिए गए. फरहाना शो में 15 सप्ताह तक रहीं. इस हिसाब से उनकी कुल कमाई 50 लाख से अधिक बैठती है. फरहाना भट्ट को रनरअप के रूप में कोई रकम नहीं मिली है, लेकिन उन्होंने इस शो के जरिये जो पहचान बनाई उससे उन्हें इंडस्ड्री में काम मिलेगा, यह तय है.

प्रणीत मोरे का करियर मारेगा उछाल

बिग बॉस 19 शो में शामिल हुए आरजे और रोस्ट कॉमेडियन प्रणीत मोरे लगातार चर्चा में रहे. स्वास्थ्य की वजह से शो से बाहर हुए, लेकिन फिर आ गए. इसके बाद वह स्ट्रॉन्ग प्लेयर बने और टॉप-3 तक पहुंचे. बताया जाता है कि कॉमेडियन प्रणीत मोरे को हर सप्ताह 1 से 2 लाख रुपये फीस के रूप में मिले. 15 सप्ताह के हिसाब से उनकी कुल कमाई 15 लाख से 30 लाख करीब हुई. इस दौरान उन्होंने बतौर कॉमेडियन खुद को हाईलाइट भी किया, इसका फायदा अब उन्हें मिलेगा.

तान्या मित्तल पहुंची एकता कपूर के कैंप में

बिग बॉस की सबसे विवादित और चर्चित कंटेस्टेंट बनी तान्या मित्तल तो प्रॉफिट क्वीन बनकर शो से निकलीं. भले ही वह शो नहीं जीत पाईं, लेकिन उन्हें टेलीविजन की क्वीन एकता कपूर ने बहुत बड़ा ऑफर दे दिया. सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर और एंटरप्रेन्योर तान्या मित्तल अब एकता कपूर के किसी प्रोजेक्ट में नजर आ सकती हैं. बताया जाता है कि उन्हें शो में रहने के लिए करीब 3 लाख रुपये हर सप्ताह मिले. 15 हफ्ते पूरे करने पर तान्या की कुल कमाई लगभग 90 लाख रुपये हुई.

JP YADAV

जेपी यादव डेढ़ दशक से भी अधिक समय से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. वह प्रिंट और डिजिटल मीडिया, दोनों में समान रूप से पकड़ रखते हैं. मनोरंजन, साहित्य और राजनीति से संबंधित मुद्दों पर कलम अधिक चलती है. अमर उजाला, दैनिक जागरण, दैनिक हिंदुस्तान, लाइव टाइम्स, ज़ी न्यूज और भारत 24 जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दी हैं.कई बाल कहानियां भी विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित हैं. सामाजिक मुद्दों पर 'रेडी स्टडी गो' नाटक हाल ही में प्रकाशित हुआ है. टीवी और थिएटर के प्रति गहरी रुचि रखते हुए जेपी यादव ने दूरदर्शन पर प्रसारित धारावाहिक 'गागर में सागर' और 'जज्बा' में सहायक लेखक के तौर पर योगदान दिया है. इसके अलावा, उन्होंने शॉर्ट फिल्म 'चिराग' में अभिनय भी किया है. वर्तमान में indianews.in में बतौर एसोसिएट एडिटर कार्यरत हैं.

Share
Published by
JP YADAV

Recent Posts

Gwalior Human Trafficking: रिफ्यूजी कैंप से डंकी रूट के जरिए भारत, फिर जम्मू-कश्मीर में शादी की तैयारी, 4 महिलाएं बरामद

Gwalior Human Trafficking: ग्वालियर GRP ने बांग्लादेश के कुतुपालोंग शरणार्थी शिविर से कथित तौर पर…

Last Updated: October 5, 2026 18:32:58 IST

लंबे इंतजार के बाद टीम इंडिया में लौटे Bhuvneshwar Kumar, कुणाल पांड्या को भी मिली जगह; इस दिन से खेलेंगे मैच

Bhuvneshwar Kumar: की मैदान पर वापसी हो गई है. हांगकांग सिक्सेस के लिए भारतीय टीम…

Last Updated: October 5, 2026 17:09:29 IST

एक नहीं अनेक लड़कों के साथ अफेयर में थी नाबालिग, लड़के ने तोड़ा रिश्ता, तो 9 लड़कों को हायर कर किया कुछ ऐसा…

Punjab News: पंजाब के गुरदासपुर से एक हैरान करने वाली खबर सामने आई है. यहां…

Last Updated: October 5, 2026 17:08:06 IST

होटल में दबंगई… बाइक लेकर रेस्टोरेंट में घुसा, फिर महिला से बद्तमीजी, हैरान कर देगी VIDEO

Latur Hotel Incident: महाराष्ट्र के लातूर से एक वीडियो सामने आया है. वीडियो में एक…

Last Updated: October 5, 2026 17:01:32 IST

Kasab age dispute: मैं 17 साल का हूं…कसाब के इस दावे ने मचाई थी हलचल, फिर ऐसे सामने आई उसकी असली उम्र

Kasab age dispute: 26/11 मुंबई आतंकी हमले के आरोपी अजमल कसाब ने मुकदमे के दौरान…

Last Updated: October 5, 2026 16:32:12 IST