Bandar Movie Release Date: एनिमल में अबरार के किरदार से कमबैक करने वाले बॉबी देओल की अपकमिंग फिल्म ‘बंदर’ का पोस्टर रिलीज हो गया है. बॉबी देओल फिल्म बंदर: मंकी इन ए केज में नजर आने वाले हैं. मेकर्स ने इसकी रिलीजिंग डेट की भी घोषणा कर दी है. अनुराग कश्यप के निर्देशन में बनी बॉबी देओल, सान्या मल्होत्रा और सबा आजाद के साथ सपना पब्बी स्टारर फिल्म फिल्म बंदर का पोस्टर रिलीज हो गया है. इस पोस्टर में बॉबी अग्रेसिव लुक में नजर आ रहे हैं. वे सन ग्लासेस पहने हुए हैं. पोस्टर का आधा हिस्सा ब्लैक एंड व्हाइट और आधा हिस्सा कलरफुल दिखाया गया है. पोस्टर के कैप्शन में लिखा, ’22 मई 2026 को सिनेमा हॉल में मिलते हैं.’
पोस्टर की हो रही तारीफ
अनुराग कश्यप के निर्देशन और निखिल द्विवेदी द्वारा प्रोड्यूस की गई फिल्म बंदर का पोस्टर बीते साल ही अनाउंस किया गया था. जुलाई 2025 में ही फिल्म को टोरंटो इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल के लिए चुना गया. यहां पर फिल्म को बेहतरीन रेस्पोंस मिला था. अब ये फिल्म बडे पर्दे पर धमाकेदार एंट्री के लिए तैयार है. पोस्टर को लेकर भी लोग तारीफ कर रहे हैं. एक यूजर ने पोस्टर के नीचे कमेंट करते हुए लिखा ये एक गेम चेंजिंग फिल्म होने वाली है. दूसरे यूजर ने लिखा, ‘बॉबी देओल एक बार फिर खलनायक की भूमिका में नजर आने वाले हैं.’ एक अन्य यूजर ने लिखा, बॉबी देओल की अपकमिंग फिल्म सिनेमाघरों में सबको चौंकाने वाली है.
BOBBY DEOL – ANURAG KASHYAP COLLABORATE FOR ‘BANDAR’ – FIRST POSTER ARRIVES – 22 MAY 2026 RELEASE… #BobbyDeol teams up with director #AnuragKashyap for his next theatrical release, #Bandar.
Produced by #NikhilDwivedi, the film also features #SanyaMalhotra and #SapnaPabbi in… pic.twitter.com/3Yp57eG3ji
— taran adarsh (@taran_adarsh) February 20, 2026
बॉबी देओल स्टारर ‘बंदर’ फिल्म की कहानी
बता दें कि इस फिल्म को गैंग्स ऑफ वासेपुर और ब्लैक फ्राइडे जैसी फिल्में डायरेक्ट करने वाले डायरेक्टर अनुराग कश्यप ने फिल्म बंदर को डायरेक्ट किया है. फिल्म की कहानी इमोशनल करने वाली है. ये कहानी ऐसे शख्स के बारे में है, जो एक टीवी स्टार है. धीरे-धीरे उसके करियर में गिरावट आ जाती है. इसी बीच एक्टर की एक्स गर्लफ्रेंड उस पर रेप का आरोप लगा देती है. इसके बाद ये एक्टर मुश्किलों से घिर जाता है.