बॉलीवुड में बिकिनी पहनना सिर्फ एक फैशन स्टेटमेंट नहीं बल्कि फिटनेस और ग्रेस का शानदार कॉम्बिनेशन है. दीपिका पादुकोण की एथलेटिक बॉडी से लेकर दिशा पटानी और ईशा गुप्ता के सुडौल कर्व्स तक, इन हसीनाओं ने अपनी कड़ी मेहनत और आत्मविश्वास से ‘परफेक्ट बिकिनी बॉडी’ की परिभाषा ही बदल दी है, जो हर किसी को प्रेरित करती है. आइये बात करते हैं बॉलीवुड की उन 10 हसीनाओं के बारे में जो परफेक्ट बिकिनी बॉडी के लिए जानी जाती हैं.
अनन्या पांडे

क्रोएशिया की तपती धूप हो या सेशेल्स के खूबसूरत बीच, अनन्या पांडे का स्विमवियर कलेक्शन हमेशा ऑन-पॉइंट रहता है. अपनी टोन्ड बॉडी और बेफिक्र अंदाज के साथ वह जब भी बिकिनी में नजर आती हैं, सबका ध्यान खींच लेती हैं.
जाह्नवी कपूर

पूलसाइड डायरीज से लेकर आइलैंड वेकेशन तक जाह्नवी कपूर के पास हर मौके के लिए एक शानदार लुक है. उनका लाइम ग्रीन नियॉन बिकिनी लुक काफी चर्चा में रहा जो उनके सन-किस्ड ग्लो पर खूब जंच रहा था. हाई-कट बॉटम्स और वेवी बालों के साथ जाह्नवी ने इस लुक को बेहद सादगी और खूबसूरती के साथ कैरी किया.
प्रियंका चोपड़ा

देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा ने रेड बैंड्यू बिकिनी और शीयर लेस श्रग में अपनी एलिगेंस और कॉन्फिडेंस का मेल दिखाया. बिखरे हुए बाल और स्टाइलिश सनग्लासेस के साथ उनका यह लुक बीच ग्लैमर की एक परफेक्ट मिसाल है.
दीपिका पादुकोण

एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण ने सनशाइन-येलो बिकिनी में अपनी एथलेटिक बॉडी और ग्रेस का लोहा मनवाया. उनकी शानदार पोस्चर और बोल्ड कॉन्फिडेंस उन्हें भीड़ से अलग बनाता है.
कैटरीना कैफ

कैटरीना ने अपने कलर-ब्लॉक बिकिनी लुक को व्हाइट शर्ट के साथ लेयर करके इसे काफी कूल और कंटेम्परेरी बनाया. उनका यह अंदाज रिफ्रेशिंग होने के साथ-साथ काफी टाइमलेस भी लगता है.
दिशा पाटनी

अपनी फिटनेस के लिए मशहूर दिशा पाटनी ने ऑलिव ग्रीन बिकिनी में अपनी स्कल्प्टेड बॉडी को फ्लॉन्ट किया. बिना किसी एक्सेसरीज और खुले बालों के साथ उनका यह ‘रॉ’ और पावरफुल लुक उनके फैंस को खूब पसंद आया.
आलिया भट्ट

आलिया भट्ट ने हॉट पिंक स्विमसूट और प्रिंटेड श्रग के साथ यह संदेश दिया कि असली आत्मविश्वास अपनी नैचुरल खूबसूरती को अपनाने में है. मिनिमल मेकअप और वेट-हेयर लुक में वह बेहद खूबसूरत नजर आईं.
ईशा गुप्ता

ईशा गुप्ता अपने बेबाक अंदाज और फिटनेस के लिए जानी जाती हैं, जो अक्सर अपनी बोल्ड तस्वीरों से इंटरनेट का पारा बढ़ा देती हैं. अपनी परफेक्ट कर्वी बॉडी और ग्रेसफुल स्टाइल की वजह से उन्हें बॉलीवुड की सबसे फिट और ग्लैमरस अभिनेत्रियों में गिना जाता है.
मौनी रॉय

मौनी रॉय ने अपने फ्लोरल बिकिनी टॉप को मैचिंग स्कार्फ के साथ पेयर करके एक नया ट्रेंड सेट किया. उनका यह ‘स्टाइलिंग हैक’ बीच फैशन को एक अलग लेवल पर ले जाता है.
खुशी कपूर

खुशी कपूर ने लैवेंडर बिकिनी सेट को मैचिंग श्रग और बेल्ट डिटेलिंग के साथ स्टाइल कर इसे काफी ट्रेंडी बनाया. अपने वॉल्यूमिनस कर्ल्स और स्टेटमेंट सनग्लासेस के साथ वह पूरी तरह से एक फैशनिस्टा नजर आईं.