Live TV
Search
Home > मनोरंजन > सलमान खान की फिल्म मातृभूमि में बड़ा उलटफेर! 40% हिस्सा हुआ दोबारा शूट, जानें वजह

सलमान खान की फिल्म मातृभूमि में बड़ा उलटफेर! 40% हिस्सा हुआ दोबारा शूट, जानें वजह

Salman Khan Matrabhoomi Update: सलमान खान की फिल्म मातृभूमि को लेकर आए दिन कुछ न कुछ बदलाव हो रहे हैं. ऐसे में उनकी फिल्म को लेकर एक बार फिर अपडेट आया है. आइए जानते हैं कि वो क्या है-

Written By: Sanskriti jaipuria
Last Updated: April 11, 2026 16:15:14 IST

Mobile Ads 1x1

Salman Khan Matrabhoomi Update: फिल्म इंडस्ट्री से जुड़ी एक अहम खबर सामने आई है, जिसमें निर्देशक अपूर्वा लाखिया और एक्टर सलमान खान की फिल्म मातृभूमि को लेकर बड़े बदलाव किए गए हैं. बताया जा रहा है कि फिल्म के कंटेंट में बदलाव के चलते इसका एक बड़ा हिस्सा करीब 40 परसेंट को दोबारा शूट करना पड़ा है. अब फिल्म का नया वर्जन तैयार कर जमा कर दिया गया है और फिलहाल इसे मंजूरी (NOC) मिलने का इंतजार है.

फिल्म की कहानी पहले साल 2020 में भारत और चीन के बीच हुए तनाव पर आधारित थी. लेकिन दोनों देशों के रिश्तों में हालिया सुधार को देखते हुए रक्षा मंत्रालय ने फिल्म के कुछ हिस्सों पर आपत्ति जताई. इसके बाद मेकर्स से कंटेंट में बदलाव करने को कहा गया, ताकि संवेदनशील पहलुओं को सही तरीके से पेश किया जा सके.

 40 प्रतिशत हिस्से की दोबारा शूटिंग

रिपोर्ट्स के अनुसार, फिल्म के लगभग 40 प्रतिशत भाग को फिर से शूट किया गया है. पहले ये कहानी वास्तविक घटनाओं से प्रेरित थी, लेकिन अब इसे अधिक काल्पनिक रूप दिया गया है. री-शूट के दौरान फिल्म में कुछ नए तत्व जैसे रोमांटिक एंगल और बैकस्टोरी भी जोड़े गए हैं, जिससे इसकी प्रस्तुति ज्यादा व्यापक हो सके.

 फिल्म से हटाया गया चीन का जिक्र

मेकर्स को ये भी निर्देश दिया गया था कि फिल्म में चीन का नाम सीधे तौर पर इस्तेमाल न किया जाए. नए वर्जन में इस बात का पूरा ध्यान रखा गया है और कथानक को इस तरह बदला गया है कि किसी देश का साफ उल्लेख न हो.

फिल्म का पुराना नाम बैटल ऑफ गलवान था और इसे पहले 17 अप्रैल को रिलीज किया जाना था. हालांकि, बदलावों के चलते इसकी रिलीज टाल दी गई है. अब खबरें हैं कि फिल्म मई में रिलीज हो सकती है, लेकिन इसकी आधिकारिक पुष्टि अभी बाकी है.

 सलमान खान की अगली फिल्म

इस बीच, सलमान खान ने निर्देशक वामसी पेदिपल्ली की एक नई फिल्म साइन की है, जिसमें उनके साथ नयनतारा नजर आ सकती हैं. रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस फिल्म को अगले साल ईद के मौके पर रिलीज करने की योजना है.

MORE NEWS