India News (इंडिया न्युज) : Shah Rukh Khan’s troll : शाहरुख खान बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता हैं। इनके फैंस इन्हे किंग खान के नाम से भी पुकारते हैं। किंग खान पिछले 30 साल से फिल्मी दुनिया में एक्टिव हैं। उनके फैंस भारत ही नहीं बल्कि अन्य देशों में भी हैं। शाहरुख के फैंस इन्हे देखने के लिए इनके बंगले तक आ जाते हैं। शाहरुख के फैंस उनपर बहुत जान लुटाते हैं। वह हमेशा अपने फैंस से घिरे रहते हैं।

बहुत कम ही लोंग ऐसे होंगे जो किंग खान को पसन्द न करता हो। लेकिन कई बार शाहरुख खान को भी आलोचना का सामना करना पड़ता है। एक बार किंग खान को एक ट्रोल ने उनके सामने आकर उनके अभिनय की आलोचना की। उस शख्स ने सामने से शाहरुख खान की एक्टिंग को बकवास बता दी थी।

ट्रोल ने शाहरुख की एक्टिंग को कहा बकवास

गुलशन देवैया ने अपने हाल में दिए इंटरव्यू में एक घटना का जिक्क्र करते हुए बताया कि गुलशन ने कहा, अनुराग ने एक बार मुझसे कहा था कि किसी ने उनके सामने शाहरुख से कहा था, ‘यार, तू क्या एक्टर है, तू तो बकवास एक्टर है। तुझे आता नहीं है, इनसे कुछ सीखो। लेकिन शाहरुख बहुत दयालु हैं, उन्होंने इसे बहुत पॉजिटिवली लिया।’ गुलशन ने कहा कि यह ऐसा था जैसे कोई ट्रोल शाहरुख के पास आए और उनसे रिएक्शन के लिए कुछ भी कहने लगे।

किंग खान की क्या थी प्रतिक्रिया

गुलशन देवैया ने बताया कि, वह इतने शांत हैं कि उन्होंने कोई प्रतिकूल प्रतिक्रिया नहीं दी। उन्होंने इसे बहुत अच्छे से लिया और कहा, ‘ये लोग महान हैं क्योंकि वे जानते हैं कि खुद को कैसे चलाना है। उनकी चमड़ी मोटी होती है और वे जानते हैं कि दुनिया को कैसे संभालना है। उनको यह भी पता है कि दुनिया के साथ कैसा व्यवहार करना है। शाहरुख लोगों से मिलने-जुलने में बहुत अच्छे हैं। वह लोगों से मिलने-जुलने में भी बहुत अच्छे हैं, इसीलिए वह इतने बड़े स्टार हैं, हर कोई उनसे प्यार करता है।

गुलशन देवैया संग किंग खान का कैसा था व्यवहार

गुलशन ने कहा कि जो कोई भी शाहरुख से व्यक्तिगत रूप से मिलता है वह हैरान हो जाता है उन्होने कहा मेरा अनुभव भी कुछ ऐसा ही है। उन्होंने कहा, ‘जब 2011 में, मुझे दैट गर्ल इन येलो बूट्स और शैतान के लिए बहुत प्रशंसा मिल रही थी, तब उनसे एक मुलाकात फिल्मफेयर इवेंट में हुई थी। वह अनुराग कश्यप और कल्कि केकलां के साथ थे और स्टार उनसे बात कर रहे थे। इसके बाद उन्होंने उन्हें अपने घर पर एक पार्टी के लिए आमंत्रित किया था।’ 

Also Read-‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ देख कभी हंस रही थी तो कभी रो रही थी दीपिका पादुकोण, रणवीर सिंह ने किया खुलासा