Live
Search
Home > मनोरंजन > श्रीदेवी की चेन्नई प्रॉपर्टी पर विवाद: बोनी कपूर और बेटियों ने खटखटाया मद्रास हाईकोर्ट का दरवाजा, आखिर क्या है पूरा मामला?

श्रीदेवी की चेन्नई प्रॉपर्टी पर विवाद: बोनी कपूर और बेटियों ने खटखटाया मद्रास हाईकोर्ट का दरवाजा, आखिर क्या है पूरा मामला?

Sridevi Chennai Property Controversy: फिल्म निर्माता बोनी कपूर और उनकी दो बेटियां, जाह्नवी कपूर और खुशी कपूर ने दिवंगत अभिनेत्री श्रीदेवी की चेन्नई स्थित प्रॉपर्टी से संबंधित चल रहे विवाद को लेकर मद्रास उच्च न्यायालय का रुख किया है. जानिए पूरा मामला.

Written By: Kamesh Dwivedi
Last Updated: March 17, 2026 12:03:07 IST

Mobile Ads 1x1

Sridevi Property Issue: दिवंगत अभिनेत्री श्रीदेवी की चेन्नई प्रॉपर्टी को लेकर चल रहे विवाद में अहम मोड़ आया है. इसके लिए उनके पति बोनी कपूर और बेटियां जाह्नवी कपूर व खुशी कपूर ने मद्रास हाई कोर्ट में याचिका दायर की है. आखिर क्या है पूरा विवाद और कितने की है संपत्ति? पढ़िए पूरी खबर. 

मद्रास हाईकोर्ट में दायर की याचिका

द हिंदू की ताजा रिपोर्ट के अनुसार , सोमवार यानी 16 मार्च को बोनी कपूर और उनकी दो बेटियां, जाह्नवी कपूर और खुशी कपूर ने याचिका दायर की. इसे लेकर न्यायमूर्ति टीवी थमिलसेल्वी ने घोषणा की कि वह कपूर परिवार की याचिका पर 26 मार्च को सुनवाई करेंगे. वहीं मामले में चल रही सुनवाई (ट्रायल) पर रोक लगाने वाले अंतरिम आदेश को आगे बढ़ा दिया.

क्या है पूरा विवाद?

तमिलनाडु के चेंगलपट्टू कोर्ट में एमसी शिवकामी, उनकी बहन एमसी नटराजन और उनकी मां चंद्रभानु ने एक याचिका दायर की थी. उन्होंने जमीन में अपना हिस्सा मांगा और उन 4 सेल डीड्स को रद्द करने की मांग की, जिनके जरिए श्रीदेवी और उनकी बहन ने 4.7 एकड़ जमीन खरीदी थी. उनका कहना है कि ये दस्तावेज फर्जी हैं और यह जमीन उनके दादा की थी, इसलिए इसमें उनका भी हक बनता है. हालांकि, फिल्म निर्माता बोनी कपूर ने 2025 में अदालत में स्पष्ट किया कि यह जमीन श्रीदेवी ने 1988 में खरीदी थी. मूल रूप से यह जमीन एमसी संबंदा मुदलियार की थी, जिनके तीन बेटे और दो बेटियां थीं. बताया गया कि श्रीदेवी ने यह जमीन पूरी जांच-पड़ताल और सही तरीके से रजिस्ट्रेशन करवाने के बाद खरीदी थी. 

कितने करोड़ की है संपत्ति?

श्रीदेवी की चेन्नई स्थित प्रॉपर्टी, जो ईस्ट कोस्ट रोड (ECR) पर स्थित एक फार्महाउस है. इसकी कीमत लगभग 20 करोड़ रुपये के आसपास बताई जाती है.

54 की उम्र में हुआ था निधन

दिग्गज भारतीय अभिनेत्री श्रीदेवी कपूर का 24 फरवरी, 2018 को 54 वर्ष की आयु में दुबई के जुमेराह एमिरेट्स टावर्स होटल के बाथटब में डूबने से निधन हो गया था. मौत की वजह हार्ट अटैक बताई गई थी. 

MORE NEWS