Live
Search
Home > मनोरंजन > कोविड महामारी के बाद सबसे ज्यादा कमाई करने वाली टॉप 10 फिल्मों में शामिल हुई ‘बॉर्डर 2’, ‘धुरंधर’ का जादू अभी भी बरकरार, देखें टॉप 10 फिल्मों की पूरी लिस्ट

कोविड महामारी के बाद सबसे ज्यादा कमाई करने वाली टॉप 10 फिल्मों में शामिल हुई ‘बॉर्डर 2’, ‘धुरंधर’ का जादू अभी भी बरकरार, देखें टॉप 10 फिल्मों की पूरी लिस्ट

'बॉर्डर 2' कोविड महामारी के बाद सबसे ज्यादा कमाई करने वाली टॉप 10 फिल्मों में शामिल हो गई है. इस लेख में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली टॉप 10 फिल्मों की लिस्ट दी गई है.

Written By: Shivangi Shukla
Last Updated: 2026-02-17 13:33:15

Mobile Ads 1x1

कोविड महामारी के बाद ऐसा लग रहा था मानो दुनिया थम-सी गयी है. दुनियाभर की सारी इंडस्ट्री की रफ्तार इस महामारी ने कम कर दी थी. ऐसा ही कुछ हाल फिल्म-इंडस्ट्री का भी था.

लेकिन महामारी के बाद कई फ़िल्में आईं जिन्होंने न केवल फिल्म उद्योग की साख को फिर से बरकरार किया, बल्कि बहुत ज्यादा प्रॉफिट भी कमाया. इन फिल्मों में हालिया रिलीज हुई बॉर्डर 2 भी शामिल हो गयी है. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, यह फिल्म 9वें स्थान पर आ गई है, जबकि रणवीर सिंह की ‘धुरंधर’ टॉप पर बनी हुई है.

 

‘बॉर्डर 2’ की कमाई बरकरार

‘बॉर्डर 2’ का जलवा अभी भी सिनेमाघरों में बरकरार है. अनुराग सिंह के निर्देशन में बनी इस फिल्म ने अपने चौथे रविवार को 1.50 करोड़ रुपये की कमाई की. वेलेंटाइन डे के दौरान फिल्म की कमाई में पहले के मुकाबले 25 प्रतिशत की गिरावट आई है, लेकिन इसके बावजूद यह फिल्म 300 करोड़ का आंकड़ा पार कर चुकी है. अनुमान है कि फिल्म का कुल कलेक्शन भारत में लगभग 305 करोड़ नेट कमाई पर सेटल होगा. यह पोस्ट-पैंडेमिक दौर की उन चुनिंदा फिल्मों में शुमार है जिन्होंने 300 से 500 करोड़ के बीच कमाई की, जैसी पहले ‘सैयारा’ थी.

 

महामारी के बाद आने वाली टॉप 10 फिल्मों की लिस्ट

पिंकविला ने महामारी के बाद सबसे ज्यादा कमाई करने वाली टॉप 10 हाईएस्ट ग्रॉसिंग बॉलीवुड फिल्मों की सूची जारी की है. इस लिस्ट में 788 करोड़ रु. की कमाई के साथ धुरंधर टॉप पर है. इसके बाद दूसरे नंबर पर 622 करोड़ रु. की कमाई के साथ जवान है. वहीं तीसरे नंबर पर स्त्री 2, चौथे पर छावा, पांचवें पर एनिमल, छठे नंबर पर पठान, सातवें पर गदर 2, आठवें प सैंयारा, नौवें पर गदर 2 और दसवें पर टाइगर 3 है.

 

धुरंधर का जादू अब भी बरकरार

रणवीर सिंह की स्पाई एक्शन ड्रामा ‘धुरंधर’, अभी भी थिएटर्स में चल रही है. दसवें हफ्ते में भी इसने फिल्म की कमाई में 75 लाख रुपये जोड़े, जो इसके शानदार होल्ड दिखाता है. यह न केवल पोस्ट-पैंडेमिक की नंबर 1 फिल्म है, बल्कि कई रिपोर्ट्स में इसे भारत की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली हिंदी फिल्म भी बताया गया है.

Disclaimer: ये आंकड़े विभिन्न स्रोतों से संकलित हैं और अनुमानित हो सकते हैं.  ये आंकड़े फिल्मों के प्रदर्शन को इंगित करने के लिए हैं, लेकिन पूर्ण रूप से प्रमाणित नहीं हैं.

MORE NEWS

Home > मनोरंजन > कोविड महामारी के बाद सबसे ज्यादा कमाई करने वाली टॉप 10 फिल्मों में शामिल हुई ‘बॉर्डर 2’, ‘धुरंधर’ का जादू अभी भी बरकरार, देखें टॉप 10 फिल्मों की पूरी लिस्ट

Written By: Shivangi Shukla
Last Updated: 2026-02-17 13:33:15

Mobile Ads 1x1

MORE NEWS