Live TV
Search
Home > मनोरंजन > ‘धुरंधर 2’ के आने से पहले ही बॉक्स ऑफिस पड़ा फीका, ‘द केरल स्टोरी 2’ और ‘ओ रोमियो’ हुई सुस्त; जानें शुक्रवार की कमाई

‘धुरंधर 2’ के आने से पहले ही बॉक्स ऑफिस पड़ा फीका, ‘द केरल स्टोरी 2’ और ‘ओ रोमियो’ हुई सुस्त; जानें शुक्रवार की कमाई

Box Office Collection: वीकएंड से पहले ही बॉक्स ऑफिस पर फिल्मों की हालत सुस्त पड़ती दिखी. फिल्मों की हालत देखकर लग रहा है कि बहुत जल्द ये थिएटर्स को अलविदा कह सकती हैं. जानें फिल्मों की शुक्रवार की कमाई.

Written By: Kamesh Dwivedi
Last Updated: March 14, 2026 14:23:23 IST

Mobile Ads 1x1

Box Office Report: बीते शुक्रवार यानी 13 मार्च को सिनेमाघरों में दिखाई जा रही फिल्मों की हालत बॉक्स ऑफिस पर पस्त होती दिखी. ‘दे करल स्टोरी 2’ से लेकर ‘ओ रोमियो’ तक ने कुछ खास कलेक्शन नहीं किया. अब यह देखना दिलचस्प होगा कि वीकएंड पर ये फिल्में कैसी कमाई करती हैं. चलिए जानते हैं शुक्रवार के दिन बॉक्स ऑफिस पर क्या रहा फिल्मों का हाल. 

‘द केरल स्टोरी 2’ ने कितनी कमाई की?

सैकनिल्क की रिपोर्ट के अनुसार ‘द केरल स्टोरी 2’ ने शुक्रवार को मात्र 1.44 करोड़ रुपये कमाए. वहीं इसने गुरुवार को 1.52 करोड़ रुपये कमाए थे. फिल्म के कुल कलेक्शन की बात करें, तो इसने अभी तक बॉक्स ऑफिस 41.69 करोड़ रुपये लिए हैं. वीकएंड पर फिल्म के कलेक्शन में क्या बढ़ोत्तरी दिखेगी? ये देखना दिलचस्प होगा. फिल्म का निर्देशन कामख्या नारायण सिंह ने किया है. 

‘अस्सी’ ने शुक्रवार को कितना कलेक्शन किया?

तापसी पन्नू अभिनीत फिल्म ‘अस्सी’ दुष्कर्म जैसे संवेदनशील मुद्दे को दिखाया गया है. सैकनिल्क के अनुसाल फिल्म ने गुरुवार को लगभग 8 लाख रुपये कमाए थे. हालांकि, आपको बता दें कि फिल्म के शुक्रवार के कलेक्शन की अब सही जानकारी नहीं मिल रही है. यह संकेत है कि फिल्म अब थिएटर्स को जल्द अलविदा कह सकती है. इस फिल्म का निर्देशन अनुभव सिन्हा ने किया है. 

क्या रहा ‘ओ रोमियो’ का हाल?

शाहिद कपूर, नाना पाटेकर और तृप्ति डिमरी जैसे स्टार कलाकारों से सजी फिल्म ‘ओ रोमियो’ भी अब आखिरी सांसे गिनती नजर आ रही है. इस फिल्म को रिलीज हुए 29 दिन हो चुके हैं. फिल्म ने बीते दिन शुक्रवार को 15 लाख रुपये कमाए. वहीं इसने गुरुवार को 20 लाख रुपये कमाए थे. इसने अभी तक कुल 71.30 करोड़ रुपये कमा लिए हैं. 

जल्द रिलीज होने वाली है ‘धुरंधर 2’

आदित्य धर के निर्देशन में बनी फिल्म ‘धुरंधर 2’ सिनेमाघरों में 19 मार्च को रिलीज होने वाली है. इस फिल्म में एक बार फिर से रणवीर सिंह गर्दा मचाते दिखेंगे, जिसका दर्शकों को बड़ी बेसब्री से इंतजार है. 

MORE NEWS