Live
Search
Home > मनोरंजन > हाथ में जाप काउंटर और भक्ति में लीन: शिल्पा शेट्टी का नया अवतार सोशल मीडिया पर वायरल

हाथ में जाप काउंटर और भक्ति में लीन: शिल्पा शेट्टी का नया अवतार सोशल मीडिया पर वायरल

बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी इन दिनों अपनी भक्ति और सादगी के लिए चर्चा में है. उनकी एक नई फोटो वायरल हो रही है, जिसमें वह हाथ में डिजिटल जाप काउंटर पहनकर भगवान का नाम जप रही है. फिल्मों की चकाचौंध से दूर, शिल्पा का यह अंदाज दिखाता है कि वह मन की शांति के लिए अध्यात्म को बहुत मानती है.

Written By: Mansi Sharma
Last Updated: February 21, 2026 18:32:13 IST

Mobile Ads 1x1
बॉलीवुड की फिटनेस आइकॉन शिल्पा शेट्टी अक्सर अपने योग और वर्कआउट वीडियो के लिए जानी जाती है, लेकिन इस बार उनकी एक खास फोटो ने सबका ध्यान खींचा है.  इस तस्वीर में शिल्पा ग्लैमर की दुनिया से दूर, पूरी तरह भक्ति के रंग में रंगी नजर आ रही है. 
 

एक हाथ में किताब, दूसरे में जाप काउंटर

हाल ही में शिल्पा शेट्टी की एक बहुत ही सुंदर और शांत तस्वीर सामने आई है, जिसने उनके फैंस का दिल जीत लिया है.  इस फोटो में शिल्पा अपने घर के एक कोने में सुकून से बैठी हुई दिखाई दे रही है.  उनके एक हाथ में पढ़ने के लिए कोई किताब या धार्मिक सामग्री है, जबकि दूसरे हाथ में एक डिजिटल जाप काउंटर लगा हुआ है. 
 
शिल्पा पूरी एकाग्रता के साथ भगवान के मंत्रों का जाप करने में मग्न है.  ग्लैमर की दुनिया से दूर उनका यह भक्ति वाला रूप देखकर उनके फैंस काफी हैरान भी है और उनसे प्रेरित भी हो रहे है.  यह तस्वीर दिखाती है कि शिल्पा अपनी फिटनेस के साथ-साथ मानसिक शांति और अध्यात्म को भी बहुत महत्व देती है. 

क्या होता है जाप काउंटर?

जाप काउंटर एक छोटा सा डिजिटल गैजेट होता है, जिसे अंगूठी की तरह उंगली में पहना जाता है.  इसका इस्तेमाल मुख्य रूप से पूजा-पाठ के दौरान मंत्रों की सही गिनती रखने के लिए किया जाता है.  हाल ही में अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी को इस जाप काउंटर का इस्तेमाल करते हुए देखा गया है. 
 
शिल्पा को इस तरह भक्ति में लीन देखकर यह साफ पता चलता है कि वह अपनी ग्लैमरस और बिजी लाइफ के बीच भी मानसिक शांति को बहुत अहमियत देती है.  वह अपनी शारीरिक फिटनेस के साथ-साथ अपनी आध्यात्मिक शक्ति को बढ़ाने पर भी पूरा ध्यान देती है.  उनका यह सादगी भरा अंदाज उनके फैंस को यह सिखाता है कि मानसिक सुकून के लिए भगवान का नाम लेना कितना जरूरी है. 

मानसिक शांति के लिए भक्ति का सहारा

शिल्पा हमेशा से कहती रही है कि सेहत सिर्फ शरीर से नहीं, बल्कि मन से भी जुड़ी होती है.  फोटो में उनकी सादगी और भक्ति की गहराई साफ झलक रही है.  फैंस का कहना है कि शिल्पा का यह रूप बताता है कि वे अपनी जड़ों और धर्म से कितनी मजबूती से जुड़ी हुई है. 

MORE NEWS

Home > मनोरंजन > हाथ में जाप काउंटर और भक्ति में लीन: शिल्पा शेट्टी का नया अवतार सोशल मीडिया पर वायरल

Written By: Mansi Sharma
Last Updated: February 21, 2026 18:32:13 IST

Mobile Ads 1x1

MORE NEWS