Live
Search
Home > मनोरंजन > डेजी शाह का ब्यूटी सीक्रेट: चमकदार त्वचा और मजबूत बालों के लिए एक्ट्रेस रोज पीती हैं ये हर्बल ड्रिंक, जानें टिप्स

डेजी शाह का ब्यूटी सीक्रेट: चमकदार त्वचा और मजबूत बालों के लिए एक्ट्रेस रोज पीती हैं ये हर्बल ड्रिंक, जानें टिप्स

Daisy Shah Beauty Tips: हाल ही में अभिनेत्री डेजी शाह ने अपने बालों, त्वचा और पाचन तंत्र को हेल्दी रखने वाली एक ड्रिंक का खुलासा किया है. जानें कैसे बनाते हैं इसे.

Written By: Kamesh Dwivedi
Last Updated: March 11, 2026 13:33:58 IST

Mobile Ads 1x1

Daisy Shah Herbal Drink: ‘जय हो’ और ‘हेट स्टोरी 3’ जैसी फिल्मों से दर्शकों के दिलों में खास जगह बनाने वाली अभिनेत्री डेजी शाह ने अपने त्वचा के निखार की असली वजह बताई है. एक्ट्रेस को उनकी खूबसूरती के लिए भी जाना जाता है. अब एक्ट्रेस ने एक हर्बल ड्रिंक के बारे में बताया है, जिसकी चर्चा होने लगी हैं. जानिए एक्ट्रेस ने किस ड्रिंक के बारे में बताया.

डेजी शाह ने क्या बताया?

अभिनेत्री डेजी शाह हाल ही में पिंकविला से एक बातचीत में शामिल हुईं. जहां उन्होंने प्रोफेशनल लाइफ के अलावा अपनी पर्सनल लाइफ पर भी प्रकाश डाला. एक्ट्रेस ने अपने चेहरे की निखार, बालों की मजबूती और स्वस्थ रहने के पीछे का राज बताया. अभिनेत्री ने एक हर्बल ड्रिंक का जिक्र किया. डेजी शाह ने बताया, 
‘सौंफ, मेथी दाना, अजवाइन और जीरा इन चारों को भिगो दें. रात भर भिगोकर रखें. फिर सुबह पानी आधा होने तक उसे अच्छे से उबालें और फिर उसे पी लें. यह आपकी त्वचा, बालों, पाचन तंत्र को ठीक करने में मदद करता है.’

क्या वाकई ये कारगर है?

इस ड्रिंक के बारे में आहार विशेषज्ञ गरिमा गोयल में अपनी राय रखी. उन्होंने कहा, ‘इनमें से प्रत्येक बीज में ऐसे गुण होते हैं जो आंतों के स्वास्थ्य को बढ़ावा देते हैं, जो बदले में त्वचा की चमक, बालों के स्वास्थ्य और पाचन क्रिया को प्रभावित करते हैं.’ इसके अलावा उन्होंने बताया कि सौंफ के बीज गैंस की समस्या करने में रामबाण साबित होते हैं. गरिमा गोयल ने कहा, ‘ये गैस, पेट फूलना और पाचन संबंधी परेशानी को कम करने में मदद करते हैं. जीरा पाचन एंजाइमों की गतिविधि को बढ़ाता है और पोषक तत्वों के बेहतर अवशोषण में सहायक हो सकता है. अजवाइन का उपयोग पारंपरिक रूप से अपच को दूर करने और आंतों की गति में सुधार करने के लिए किया जाता है, जबकि मेथी के बीजों में घुलनशील फाइबर होता है जो डायबिटिज संतुलन और मल त्याग को नियमित रखने में सहायक होता है.’

MORE NEWS