मनोरंजन

David Warner Srivalli Dance: ‘श्रीवल्ली’ के गाने पर थिरका यह ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर, वीडियो हुआ वायरल

India News (इंडिया न्यूज़), David Warner Srivalli Dance , दिल्ली: दुनिया भर की मशहूर हस्तियां इडियन फिल्मों और गानों की फैन हैं। कई फेमस लोगों ने बार-बार भारतीय मनोरंजन के लिए अपना प्यार व्यक्त किया है। ऐसा ही एक नाम है ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर डेविड वार्नर का। भारतीय दर्शक अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर ने भारतीय संस्कृति, और साउथ की फिल्मों के लिए अपने प्यार को दिखाया हैं। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर अक्सर साउथ के गानों पर रील बनाते हैं और उन्हें अपने फैंस के साथ साझा करते हैं।

डेविड वार्नर के डांस मूव्स

3 अक्टूबर, 2023 को ऑस्ट्रेलिया 2023 वनडे विश्व कप से पहले पाकिस्तान के खिलाफ अपना अंतिम अभ्यास मैच खेल रहा था। जिसको ऑस्ट्रेलियाई टीम ने जीत लिया, लेकिन उसी दिन उनके पूर्व कप्तान डेविड वार्नर के डांस मूव्स ने सभी का ध्यान अपनी ओर खीच लिया।

श्रीवल्ली की धुन पर थिरकते हुए डेविड वार्नर

ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर डेविड वार्नर को हिट गाने श्रीवल्ली में अल्लू अर्जुन के एक फेमस डांस मूव्स की नकल करते हुए कैमरे में कैद किया गया। यह वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो गया, जिसमें दिखाया गया कि कैसे भारतीय ब्लॉकबस्टर फिल्म, पुष्पा: द राइज ने खेल की दुनिया में भी एंट्री ली हैं। ऑस्ट्रेलिया-पाकिस्तान मैच के दौरान, श्रीवल्ली की धुन पर डेविड वार्नर के डांस ने क्रिकेट और फिल्म प्रेमियों को दिवाला बना दिया हैं।

क्रिकेटर ने हैदराबाद को बताया अपना ‘दूसरा घर’

डीजे लकी शर्मा नाम के इंस्टाग्राम पेज पर अपलोड किए गए एक वीडियो को करीब 18 मिलियन बार देखा गया है और क्रिकेटर के भारतीय फैंस ने इस पर मजेदार रिएक्शन दिए हैं। कुछ लोग ‘उसे पहले से ही आधार कार्ड देने’ के लिए कहते हैं, जबकि कुछ उन्हें मूल भारतीय कहते हैं। यहां तक ​​कि क्रिकेटर डेविड वॉर्नर ने भी इसी वीडियो पर रिएक्ट करते हुए कहा कि हैदराबाद उनका दूसरा घर है और उन्हें यह पल बहुत पसंद आया।

COVID-19 महामारी के दौरान तेलुगु सिनेमा से हुआ प्यार

कोविड-19 लॉकडाउन के दौरान, डेविड वार्नर ने तेलुगु सिनेमा के लिए अपना प्यार दिखाया हैं। उन्होंने अपने परिवार के साथ अल्लू अर्जुन के मशहूर गाने बुट्टा बोम्मा पर डांस कर अपने फैन्स को खुश कर दिया। तब से, वह साउथ स्टेटस में काफी लोकप्रिय हो गए हैं और अक्सर साउथ की फिल्मों के गानों की धुन पर डांस करते हुए अपने वीडियो सोशल मीडिया पर साझा करते रहते हैं।

ये भी पढ़े-

Babli

बबली रौतेला मनोरंजन,स्वास्थ्य और लाइफस्टाइल विषय लेखन के क्षेत्र में एक पेशेवर हैं, जिनके पास एक साल से ज्यादा का बहुमूल्य अनुभव है। इस क्षेत्र में उनकी विशेषज्ञता उन्हें फिल्मों, टीवी शो, संगीत और सेलिब्रिटी समाचारों से संबंधित आकर्षक और लुभावना विषय-वस्तु बनाने के लिए एक जाना-माना व्यक्ति बनाती है। बबली का उद्योग के बारे में व्यापक ज्ञान और समझ उन्हें ऐसा विषय-वस्तु देने में सक्षम बनाती है जो न केवल मनोरंजन करती है बल्कि लक्षित दर्शकों के साथ भी जुड़ती है। कहानी कहने के लिए बबली का जुनून और मनोरंजन और स्वास्थ्य की दुनिया में नवीनतम रुझानों के साथ अपडेट रहने के लिए उनका समर्पण उन्हें लगातार उच्च-गुणवत्ता वाली विषय-वस्तु देने की अनुमति देता है जो पाठकों को बांधे रखती है।

Recent Posts

Mahakumbh 2025: श्रद्धालुओं व पर्यटकों को 300 बेड वाली डीलक्स डॉर्मेटरी में मिलेंगी उच्च स्तरीय सुविधाएं,जल्द शुरू होगा कार्य

India News (इंडिया न्यूज)Mahakumbh 2025: तीर्थराज प्रयागराज की संगम नगरी में महाकुम्भ-2025 महापर्व के आयोजन…

7 hours ago

दक्ष पुलिस ही करेगी 45 करोड़ श्रद्धालुओं की सुरक्षा, महाकुंभ में ड्यूटी के लिए रिटेन ‘टेस्ट’ दे रहे पुलिसकर्मी

India News (इंडिया न्यूज)Mahakumbh 2025: योगी सरकार महाकुम्भ 2025 के आयोजन के लिए विभिन्न आयामों…

7 hours ago

प्राकृतिक खेती से गंगा को प्रदूषणमुक्त बना रही योगी सरकार, 27 जनपदों में रसायनमुक्त खेती को दिया जा रहा बढ़ावा

India News (इंडिया न्यूज)Natural Farming in UP: भारतीय परंपरा में पतित पावनी, मोक्षदायिनी मानी जाने…

8 hours ago

अपने सिपहसालार की हत्या के बाद बौखलाए पुतिन, यूक्रेन को दे डाली अंतिम चेतावनी, सुनकर थर-थर कांपने लगे जेलेंस्की

Russia Ukraine War: रूस के पूर्व राष्ट्रपति और वर्तमान में वरिष्ठ सुरक्षा अधिकारी दिमित्री मेदवेदेव…

8 hours ago