Live
Search
Home > मनोरंजन > दीपिका कक्कड़ की जान पर फिर मंडराया संकट: कैंसर के बीच पेट में मिली 13mm की गांठ, इमरजेंसी सर्जरी की तैयारी!

दीपिका कक्कड़ की जान पर फिर मंडराया संकट: कैंसर के बीच पेट में मिली 13mm की गांठ, इमरजेंसी सर्जरी की तैयारी!

दीपिका कक्कड़ की सेहत को लेकर डराने वाली खबर सामने आई है. लिवर कैंसर से जूझ रही एक्ट्रेस के पेट में अब 13mm की नई गांठ (सिस्ट) मिली है. इसके लिए उन्हें अस्पताल में भर्ती होना होगा और एक इमरजेंसी सर्जरी करानी पड़ेगी. कैंसर मार्कर बढ़ने के कारण अब उनकी 'इम्यूनोथेरेपी' भी शुरू हो सकती है.

Written By: Mansi Sharma
Last Updated: 2026-02-22 15:32:33

Mobile Ads 1x1
मशहूर टीवी एक्ट्रेस दीपिका कक्कड़, जो पिछले काफी समय से लिवर कैंसर (स्टेज-2) जैसी गंभीर बीमारी से बहादुरी के साथ लड़ रही है, उनकी सेहत को लेकर एक और चिंताजनक खबर सामने आई है , दीपिका के पेट में 13 मिमी (1.3 सेमी) की एक नई गांठ (सिस्ट) पाई गई है. उनके पति शोएब इब्राहिम ने एक व्लॉग के जरिए बताया कि दीपिका को अचानक पेट और कंधे में तेज दर्द की शिकायत हुई, जिसके बाद उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया.  सीटी स्कैन और अन्य टेस्ट के बाद डॉक्टरों ने इस नई समस्या की पुष्टि की है. 
 
इम्यूनोथेरेपी और सर्जरी की तैयारी; अगले कुछ दिन बेहद नाजुक

डॉक्टरों ने फैसला किया है कि इस गांठ को निकालने या ‘बर्न’ करने के लिए दीपिका की एक छोटी सर्जरी की जाएगी, जिसके लिए उन्हें करीब 3 से 4 दिनों तक अस्पताल में भर्ती रहना होगा.  चिंता की बात यह है कि दीपिका का ‘कैंसर मार्कर’ (AFP लेवल) भी बढ़ा हुआ आया है.  डॉक्टरों का मानना है कि उनका पिछला ट्यूमर काफी आक्रामक था, इसलिए अब उनकी ओरल कीमोथेरेपी को बदलकर ‘इम्यूनोथेरेपी’ शुरू की जा सकती है.  यह खबर साझा करते हुए दीपिका और शोएब दोनों काफी भावुक नजर आए. 
 
प्रशंसकों से दुआओं की अपील: अस्पताल में भर्ती होंगी एक्ट्रेस

कैंसर जैसी जानलेवा बीमारी से लड़ रहीं दीपिका कक्कड़ ने इस मुश्किल घड़ी में अपने चाहने वालों से हिम्मत और दुआओं की मांग की है.  दीपिका का कहना है कि कैंसर की लंबी लड़ाई ने उन्हें शारीरिक और मानसिक रूप से काफी थका दिया है.  अब पेट में मिली 1.3 सेमी की इस नई गांठ ने उनकी परेशानियों को और ज्यादा बढ़ा दिया है. 
 
इस खबर के सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर उनके लाखों प्रशंसक काफी भावुक है और उनके जल्दी ठीक होने के लिए लगातार प्रार्थना कर रहे है.  उनके पति शोएब इब्राहिम ने भी फैंस को ढांढस बंधाया है.  उन्होंने कहा कि यह समय कठिन जरूर है, लेकिन वे हार नहीं मानेंगे और इस स्थिति का पूरी मजबूती से सामना करेंगे.  उन्हें पूरी उम्मीद है कि इस सर्जरी और नई थेरेपी के बाद दीपिका की सेहत में बड़ा सुधार देखने को मिलेगा. 

MORE NEWS