Live
Search
Home > मनोरंजन > मुस्लिम होकर भी शिव भक्त है सदफ शंकर: स्प्लिट्सविला 16 में मचाया धमाल, भारत की बनेंगी बहू!

मुस्लिम होकर भी शिव भक्त है सदफ शंकर: स्प्लिट्सविला 16 में मचाया धमाल, भारत की बनेंगी बहू!

अफगानी मुस्लिम मॉडल सदफ शंकर 'स्प्लिट्सविला 16' में नजर आ रही है. भगवान शिव की परम भक्त होने के कारण उन्होंने अपने नाम में 'शंकर' जोड़ा है. पिछले 10 साल से भारत में रह रहीं सदफ यहां अपना जीवनसाथी तलाश रही हैं और 'इंडिया की बहू' बनना चाहती है.

Written By: Mansi Sharma
Last Updated: February 15, 2026 21:53:58 IST

Mobile Ads 1x1

अफगानी मॉडल सदफ शंकर इन दिनों अपने नाम और शिव भक्ति को लेकर सोशल मीडिया पर छाई हुई है.  डेटिंग रियलिटी शो ‘स्प्लिट्सविला 16’ (Splitsvilla 16) में नजर आ रहीं सदफ ने अपने बारे में कई हैरान करने वाले खुलासे किए है. अफगानिस्तान में जन्मी मुस्लिम मॉडल सदफ शंकर इन दिनों चर्चा का केंद्र बनी हुई है.  वह एमटीवी के रियलिटी शो ‘स्प्लिट्सविला 16’ का हिस्सा है.  सदफ पिछले 10 सालों से भारत में रह रही है और खुद को पूरी तरह से ‘देसी’ मानती है.  उन्होंने शो में खुलासा किया कि वह भारत के इस फेमस रियलिटी शो में अपना सच्चा प्यार ढूंढने और ‘इंडिया की बहू’ बनने के इरादे से आई है. 

 

नाम के पीछे की अनोखी कहानी

सदफ के नाम के साथ ‘शंकर’ जुड़ा होना सबको हैरान करता है.  इस पर से पर्दा उठाते हुए उन्होंने बताया कि वह भगवान शिव (महादेव) की बहुत बड़ी भक्त है.  वह नियमित रूप से पूजा-पाठ और भक्ति करती है, इसलिए उन्होंने श्रद्धावश अपने नाम के साथ ‘शंकर’ शब्द जोड़ा है.  उनका कहना है कि भले ही उनका जन्म एक मुस्लिम परिवार में हुआ, लेकिन उनकी आस्था महादेव में है. 
 

बोल्ड और ग्लैमरस अंदाज

सदफ न केवल अपनी आस्था बल्कि अपने बोल्ड लुक के लिए भी जानी जाती है.  सोशल मीडिया पर उनकी बिकिनी और ग्लैमरस फोटोशूट की तस्वीरें अक्सर वायरल होती रहती है.  ‘स्प्लिट्सविला’ में भी उनकी शानदार परफॉर्मेंस और बेबाक अंदाज को फैंस काफी पसंद कर रहे है. 

MORE NEWS

Home > मनोरंजन > मुस्लिम होकर भी शिव भक्त है सदफ शंकर: स्प्लिट्सविला 16 में मचाया धमाल, भारत की बनेंगी बहू!

Written By: Mansi Sharma
Last Updated: February 15, 2026 21:53:58 IST

Mobile Ads 1x1

MORE NEWS