Live
Search
Home > मनोरंजन > शादीशुदा होकर भी मिस्ट्री मैन पर आया वड़ा पाव गर्ल का दिल? चिल्लाकर बोलीं- मेरी जिंदगी बर्बाद हो गई है!

शादीशुदा होकर भी मिस्ट्री मैन पर आया वड़ा पाव गर्ल का दिल? चिल्लाकर बोलीं- मेरी जिंदगी बर्बाद हो गई है!

Vada Pav Girl Viral Video: वड़ा पाव गर्ल के नाम से मशहूर चंद्रिका दीक्षित अपनी निजी जिंदगी को लेकर चर्चा में है. उन्होंने एक 'मिस्ट्री मैन' (अनजान व्यक्ति) के साथ वीडियो शेयर कर शादी करने की इच्छा जताई है, जबकि उनके पति युगम गेरा पर धोखेबाजी के आरोप लग रहे है.

Written By: Mansi Sharma
Last Updated: February 14, 2026 14:28:16 IST

Mobile Ads 1x1
Vada Pav Girl Viral Video : सोशल मीडिया स्टार और ‘बिग बॉस ओटीटी 3’ की कंटेस्टेंट रहीं चंद्रिका दीक्षित (वड़ा पाव गर्ल) एक बार फिर विवादों में है.  चंद्रिका ने हाल ही में एक वीडियो पोस्ट किया है जिसमें वह एक अनजान शख्स से शादी करने की जिद करती नजर आ रही है.  यह सब तब हो रहा है जब उनके और उनके पति युगम गेरा के बीच अनबन की खबरें तेज है. 

‘मेरी जिंदगी बर्बाद हो गई है’  चंद्रिका ने वीडियो में मचाया हंगामा

चंद्रिका दीक्षित ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वह काफी परेशान और चिल्लाती हुई दिख रही है.  वीडियो में वह उस अनजान शख्स (मिस्ट्री मैन) से पूछ रही है,  तुम मुझसे शादी क्यों नहीं कर रहे? तुम्हें पता है मेरी जिंदगी बर्बाद हो गई है.  जवाब में वह शख्स उन्हें चुप कराते हुए कहता है कि वह जल्द ही उनसे शादी करेगा और उनके सिर की कसम भी खाता है. 
 
पति युगम गेरा पर लगाए अफेयर के आरोप

इस ड्रामे की शुरुआत तब हुई जब चंद्रिका ने अपने पति युगम गेरा पर किसी और महिला के साथ चक्कर चलाने का आरोप लगाया.  उन्होंने सोशल मीडिया पर कुछ चैट भी दिखाए और दावा किया कि युगम उन्हें पिछले कई महीनों से धोखा दे रहे है.  दूसरी ओर, उनके पति युगम ने भी एक वीडियो जारी कर कहा कि  बर्दाश्त करने की एक हद होती है और वह जल्द ही मीडिया के सामने आकर अपनी बात रखेंगे. 
 
क्या यह सच है या कोई पब्लिसिटी स्टंट?

चंद्रिका और उस मिस्ट्री मैन को कई बार साथ देखा गया है.  हाल ही में दोनों दूल्हा-दुल्हन के जोड़े में भी नजर आए थे, लेकिन बाद में पता चला कि वह एक विज्ञापन (प्रमोशन) का हिस्सा था. अब फैंस उलझन में हैं कि क्या चंद्रिका वाकई अपने पति से अलग होकर इस नए शख्स से शादी करने वाली है, या यह सब केवल लोगों का ध्यान खींचने के लिए किया जा रहा है. 

MORE NEWS