Live
Search
Home > मनोरंजन > 40 के दशक में इस एक्ट्रेस ने दिया था पहला और सबसे लंबा किसिंग सीन, इस फिल्म में 4 मिनट का लिप-लॉक

40 के दशक में इस एक्ट्रेस ने दिया था पहला और सबसे लंबा किसिंग सीन, इस फिल्म में 4 मिनट का लिप-लॉक

क्या आप जानते हैं कि बॉलीवुड में पहला किसिंग सीन किसने दिया होगा? वे एक्ट्रेस देविका रानी और एक्टर हिमांशु राय थे. ये सीन था फिल्म करमा का, जिसे 1933 में रिलीज किया गया था.

Written By: Deepika Pandey
Last Updated: March 9, 2026 13:34:38 IST

Mobile Ads 1x1

Devika Rani: आज के समय में फिल्मों में किसिंग सीन दिखाना काफी आम हो गया है लेकिन क्या आप जानते हैं कि सबसे पहले और सबसे लंबा किसिंग सीन किसने दिया होगा? साथ ही जिसने भी ये किसिंग सीन दिया होगा, उसे कितनी नाराजगी का सामना करना पड़ा होगा? आपको जानकर हैरानी होगी कि फिल्मों में पहला किसिग सीन साल 1933 में रिलीज हुई फिल्म कर्मा में दिखाया गया था. इस सीन को लेकर काफी हंगामा हुआ था. 

हम बात कर रहे है साल 1933 में रिलीज हुई फिल्म कर्मा की. इस फिल्म में हिमांशु राय और देविका रानी मुख्य किरदार में नजर आई थीं. फिल्म को काफी पसंद किया था लेकिन किसिंग सीन को लेकर विवाद हुआ था. दोनों स्टार्स ने 4 मिनट तक एक दूसरे को लिपलॉक किया था. ये किसिंग सीन बॉलीवुड का पहला किसिंग सीन था. इस फिल्म को ब्रिटिश फिल्ममेकर जेएल फ्रीर हंट ने डायरेक्ट किया था.

किताब में किया था जिक्र

साल 2022 में आई किश्वर देसाई की एक किताब ‘द लॉंन्गेस्ट किस: द लाइफ एंड टाइम्स ऑफ देविका रानी’ में इस किस का जिक्र किया गया था. बताया गया था कि ये किसिंग सीन शूट करने से पहले हिमांशु राय और देविका रानी एक दूसरे से शादी कर चुके थे. उन्होंने लिखा कि 1930 के दशक में किसिंग सीन करना आम बात नहीं थी. 

शादी के बाद दिया था किसिंग सीन

जानकारी के अनुसार, देविका रानी और हिमांशु ने साल 1929 में शादी कर ली थी. इसके चार साल बाद 1933 में ये किसिंग सीन शूट किया गया. हालांकि इसके बावजूद काफी हंगामे का सामना करना पड़ा था. फिल्म को भारत में बैन कर दिया गया था. ये फिल्म ओवरसीज और यूरोप मार्केट में काफी चर्चा में रही. हालांकि ये फिल्म हिट नहीं हो सकी. 

बॉलीवुड में पहला दादा साहेब फाल्के अवॉर्ड

आपको जानकर हैरानी होगी कि देविका रानी भारत की पहली ऐसी अदाकारा थीं, जिसे बॉलीवुड में दादा साहेब फाल्के अवॉर्ड मिला था. इससे पहले किसी भारतीय पुरुष एक्टर को भी ये अवॉर्ड नहीं मिला था. वे 1930-40 के बीच सबसे ज्यादा फीस चार्ज करती थीं. उन्हें 1969 में पहली बार दादा साहेब फाल्के अवॉर्ड से सम्मानित किया गया था.

MORE NEWS