Dhurandhar The Revenge Actor: फिल्म धुरंधर 2 रिलीज होने के पहले से ही चर्चा में बनी हुई है. अब रिलीज होने के बाद भी लगातार रिकॉर्ड्स सेट कर रही है. फिल्म बंपर कमाई करने के कारण चर्चा में बनी हुई है. इसके अलावा फिल्म के किरदार भी चर्चा में हैं. धुरंधर 2 के किरदारों में बहुत से ऐसे किरदार हैं, जिन्होंने बड़े पर्दे पर अपनी छाप छोड़ी है. इनमें ही एक एक्टर हैं दिल्ली के जनकपुरी के मुस्तफा अहमद. फिल्म में मुस्तफा अहमद ने रणवीर सिंह के बेहद करीबी और भरोसेमंद रिजवान की भूमिका निभाई है. उनके किरदार के साथ ही उनकी प्रेरणा भी चर्चा का विषय बनी हुई है. आपको जानकर हैरानी होगी कि फिल्म से पहले मुस्तफा एक मशहूर फिटनेस ट्रेनर थे. उन्होंने बहुत से बॉलीवुड सेलिबब्रिटीज को फिटनेस ट्रेनिंग दी है.
बचपन में थी डिस्लेक्सिया
मुस्तफा अहमद मूल रूप से अफगान से आते हैं. बचपन में उन्हें डिस्लेक्सिया की दिक्कत थी, जिसके कारण उन्हें पढ़ने-लिखने में काफी दिक्कत होती थी. वे पढ़ाई में अच्छे नहीं थे, जिसके कारण उन्होंने स्कूल छोड़ दिया. हालांकि उनका शरीर काफी फुर्तीला था. वे खेल-कूद के साथ ही डांस में भी काफी अच्छे थे. साल 2001 में उन्होंने कॉल सेंटर में काम किया. वे सबसे युवा टीम लीडर बने और अच्छी कमाई करने लगे.
कैसे बदली मुस्तफा की किस्मत?
उन्होंने जिम में ट्रेनिंग करते हुए एक महिला की मदद की थी. बाद में उस महिला ने उन्हें चिट्ठी लिखकर बताया कि जिम से उनकी जिंदगी में खुशियां वापस लौट आईं. इस चिट्ठी से मुस्तफा का मन बदला और उन्होंने फिटनेस इंडस्ट्री में काम करने के बारे में सोचा. इसके लिए उन्होंने नौकरी छोड़ दी. परिवार ने उनके इस निर्णय का विरोध किया. इतना ही नहीं, उनकी मां ने उनसे बात करना बंद कर दिया था.
10 हजार रुपये के लिए 400 घंटे काम करते थे एक्टर
आपको जानकर हैरानी होगी कि दिल्ली के जनकपुरी जिम में वे केवल 10 हजार रुपये महीना कमाते थे. वे सुबह 4 बजे उठकर जिम खोलते थे और वहां काम करते थे. इसके बाद उन्हें फिटनेस फर्स्ट में बेहतर मौका मिला. उन्होंने लगातार मेहनत की और वो एशिया के नंबर 1 ट्रेनर बन गए. वे महीने में 400 घंटे काम करते थे और रोजाना 14 सेशन लेते थे. 2015 में उनके पहले सेलिब्रिटी क्लाइंट ऋतिक रोशन बने. बाद में उन्होंने यामी गौतम और विकी कौशल जैसे एक्टर्स को ट्रेन किया.