Live TV
Search
Home > मनोरंजन > 18वें दिन धुरंधर 2 ने तोड़ा रिकॉर्ड, पार किया 1600 करोड़ रुपए का आंकड़ा, इन फिल्मों का तोड़ा रिकॉर्ड

18वें दिन धुरंधर 2 ने तोड़ा रिकॉर्ड, पार किया 1600 करोड़ रुपए का आंकड़ा, इन फिल्मों का तोड़ा रिकॉर्ड

Dhurandhar 2 Box Office Collection Day 18 | Ranveer Singh Dhurandhar 2: धुरंधर 2 ने 18वें दिन रिकॉर्ड बनाते हुए 1600 करोड़ रुपये का कारोबार कर लिया. फिल्म ने रिलीज के बाद कई रिकॉर्ड तोड़े. साथ ही कमाई के मामले में बाहुबली को भी पछाड़ दिया.

Written By: Deepika Pandey
Edited By: Sujeet Kumar
Last Updated: 2026-04-06 13:16:25

Mobile Ads 1x1

Dhurandhar 2 Box Office Collection Day 18: रणवीर सिंह की धुरंधर इन दिनों तगड़ी कमाई कर रही है. जिस तरह से फिल्म का बज बना, उसी तरह उसने फैंस के दिलों पर राज भी किया. फिल्म कमाई के मामले में एक के बाद एक रिकॉर्ड तोड़कर आगे बढ़ रही है. फिल्म ने तीसरे रविवार को यानी रिलीज के 18वें दिन तक घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 1000 करोड़ रुपये तक का कारोबार कर लिया है. इसके बाद ये फिल्म 1,000 करोड़ रुपये कमाने वाले खास क्लब में शामिल हो गई है. फिल्म ने अब तक 1033 करोड़ रुपये की कमाई की है. 

बाहुबली को छोड़ा पीछे

Sacnilk के अनुसार, इस जबरदस्त कमाई के साथ, रणवीर सिंह की धुरंधर 2 ने अल्लू अर्जुन की पुष्पा 2 के बाद, सबसे तेजी से 1000 करोड़ रुपये की नेट कमाने वाली फ़िल्म के तौर पर इतिहास रच दिया है. इससे पहले ही धुरंधर 2 ने एसएस राजामौली की शानदार फिल्म बाहुबली 2 का रिकॉर्ड तोड़ दिया है, जिसने एक महीने में 1,030.40 करोड़ (नेट) का कारोबार किया था.

क्या कहते हैं अब तक के आंकड़े

जानकारी के अनुसार, 18वें दिन धुरंधर: द रिवेंज ने भारत भर में 14,229 शो के ज़रिए नेट 28.75 करोड़ रुपये की कमाई की. अगर अब तक की पूरी कमाई का रिव्यू किया जाए, तो 18 मार्च को फिल्म रिलीज होने से पहले पेड़ प्रिव्यू के जरिए फिल्म ने 43 करोड़ रुपये का कारोबार किया. रिलीज वाले दिन 19 मार्च को फिल्म ने 102.55 करोड़ रुपये का कारोबार किया. 20 मार्च को फिल्म ने 80.72 करोड़ रुपये और 21 मार्च को फिल्म ने 113 करोड़ रुपये का कारोबार किया. फिल्म ने 22 मार्च को भारत में 21,633 शो मिले और इसने 114.85 करोड़ रुपये कमाए. फिल्म ने 23 मार्च सोमवार को 65 करोड़ रुपये कमाए.

विदेशों में धुरंधर 2 की कमाई

विदेशों में फिल्म ने 18वें दिन 7 करोड़ रुपये कमाए, जिससे इसकी कुल विदेशी कमाई अब तक 392 करोड़ रुपये हो गई है. इससे दुनिया भर में इसकी कुल कमाई 1,605.74 करोड़ रुपये तक पहुंच गई है. ये यह फिल्म उत्तरी अमेरिका में सबसे ज़्यादा कमाई करने वाली भारतीय फिल्म बन गई है और 25 मिलियन डॉलर का आंकड़ा छूने वाली पहली फिल्म है.

MORE NEWS