Live
Search
Home > मनोरंजन > बॉक्स ऑफिस पर ‘धुरंधर 2’ की आई आंधी, वर्ल्डवाइड 1400 करोड़ के पार; 13वें दिन फिल्म ने छापे इतने रुपये

बॉक्स ऑफिस पर ‘धुरंधर 2’ की आई आंधी, वर्ल्डवाइड 1400 करोड़ के पार; 13वें दिन फिल्म ने छापे इतने रुपये

Dhurandhar 2 Box Office: रणवीर सिंह की फिल्म 'धुरंधर 2' बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचाए हुए है. यह फिल्म वर्ल्डवाइड 1500 करोड़ रुपये की तरफ तेजी से बढ़ रही है. फिल्म ने रिलीज के 13वें दिन भी शानदार कमाई.

Written By: Kamesh Dwivedi
Last Updated: April 1, 2026 12:08:14 IST

Mobile Ads 1x1

Dhurandhar 2 Box Office Report: आदित्य धर के निर्देशन में बनी फिल्म ‘धुरंधर 2’ इन दिनों सिनेमाघरों में छाई हुई है. इस फिल्म ने 13 दिनों में भारत में 900 करोड़ रुपये कमा लिए हैं. यह फिल्म आए दिन नए-नए कीर्तिमान स्थापित कर रही है. चलिए जानते हैं फिल्म ने बीते मंगलवार को कितने कमाए. 

13वें दिन फिल्म ने कितने कमाए?

रणवीर सिंह की ‘धुरंधर 2 ने’ 13वें दिन यानी कि मंगलवार को बॉक्स ऑफिस पर सैकनिल्क के मुताबिक 27.75 करोड़ रुपये कमाए. वहीं इसने सोमवार को 25.30 करोड़ रुपये कमाए थे. यह दिखाता है कि फिल्म का कलेक्शन पिछले दिन के मुकाबले बढ़ा है. फिल्म ने 13 दिनों में कुल 901.15 करोड़ रुपये कमा लिए हैं. अब फिल्म जल्द ही इंडियन कलेक्शन में 1000 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर सकती है. 

वर्ल्डवाइड 1400 करोड़ का आंकड़ा पार

‘धुरंधर 2’ की दुनिया भर की कमाई की बात करें तो इसने अभी तक 13 दिनों में बॉक्स ऑफिस पर 1435.41 करोड़ रुपये कमा लिए हैं. अब फिल्म ने 1500 करोड़ की तरफ तेजी से कदम बढ़ा दिए हैं. यह किसी रिकॉर्ड से कम नहीं है. वर्ल्डवाइड कलेक्शन के मामले में अब ‘धुरंधर 2’ ने अपने पहले पार्ट ‘धुरंधर’ की 1428 करोड़ रुपये की कमाई को पीछे छोड़ दिया है.

‘धुरंधर 2’ के बारे में

आदित्य धर के निर्देशन में बनी फिल्म ‘धुरंधर 2’ में रणवीर सिंह के अलावा संजय दत्त, राकेश बेदी, आर. माधवन, सारा अर्जुन, अर्जुन रामपाल जैसे कलाकार नजर आ रहे हैं. फिल्म में यामी गौतम भी स्पेशल कैमियो में नजर आ रही हैं, जिन्होंने नर्स की भूमिका अदा की है. 

क्या है फिल्म की कहानी?

रणवीर सिंह अभिनीत यह फिल्म एक भारतीय खूफिया एजेंट की कहानी बताती है, जो दुश्मन के इलाके को अंदर से ही तबाह कर देता है. पहले भाग में दिखाया गया है कि कैसे रणवीर सिंह का किरदार हमजा, जो लयारी के सबसे कुख्यात गिरोह में घुसपैठ करता है और उसके सरगना रहमान डकैत को मार डालता है. ‘धुरंधर 2’ में दिखाया गया है कि डकैत की हत्या के बाद, हमजा लयारी के अंडरवर्ल्ड और राजनीतिक परिदृश्य पर अपनी पकड़ मजबूत कर लेता है.

MORE NEWS