Live
Search
Home > मनोरंजन > Dhurandhar 2 Premiere: ‘धुरंधर 2’ के प्रीमियर पर भारी बवाल: दर्शकों का फूटा गुस्सा, जमकर हुई नारेबाजी; लोगों ने उठाई ये मांग

Dhurandhar 2 Premiere: ‘धुरंधर 2’ के प्रीमियर पर भारी बवाल: दर्शकों का फूटा गुस्सा, जमकर हुई नारेबाजी; लोगों ने उठाई ये मांग

Dhurandhar 2 Premiere Protest: फिल्म 'धुरंधर 2' के प्रीमियर पर भारी हंगामा! बिलासपुर के 36 मॉल में महंगे टिकट के बाद भी जब शुरू नहीं हुई फिल्म, तो दर्शकों ने जो किया...

Written By: Shivani Singh
Last Updated: 2026-03-18 21:26:50

Mobile Ads 1x1

Dhurandhar 2 Premiere Protest: बिलासपुर शहर में शुक्रवार शाम को 36 मॉल में स्थित सिने मैक्स सिनेमा में अफरा-तफरी का माहौल बन गया, फिल्म ‘धुरंधर 2’ की प्रीमियर स्क्रीनिंग तय समय पर शुरू नहीं हो पाई इसलिए लोगों ने जमकर हंगामा किया. लगभग एक घंटे की देरी से नाराज दर्शकों ने सिनेमा परिसर के भीतर जोरदार विरोध प्रदर्शन किया; उन्होंने प्रबंधन के खिलाफ नारे लगाए और अपने टिकट के पैसे वापस करने की मांग की. 

रिपोर्टों के अनुसार, बड़ी संख्या में दर्शक शाम 5:00 बजे के शो के लिए पहले ही सिनेमा पहुँच चुके थे. जो लोग अपने परिवारों और बच्चों के साथ आए थे उनकी निराशा तब और बढ़ गई जब फिल्म तय समय पर शुरू नहीं हुई. जब शाम 6:00 बजे तक भी स्क्रीनिंग शुरू नहीं हुई तो दर्शकों ने हंगामा करना शुरू कर दिया.

महंगे टिकटों के बावजूद खराब सेवा के आरोप

प्रदर्शनकारियों ने तर्क दिया कि प्रीमियर शो के नाम पर उनसे सामान्य दिनों की तुलना में अधिक शुल्क लिया गया था. फिर भी इसके बावजूद फिल्म उनके लिए समय पर प्रदर्शित नहीं की गई. इसे उपभोक्ता अधिकारों का उल्लंघन बताते हुए, दर्शकों ने तत्काल रिफंड की मांग की.

हालाँकि इस घटना ने सिनेमा प्रबंधन की तैयारियों और संगठनात्मक दक्षता को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं. दर्शकों ने मांग की है कि भविष्य में ऐसी स्थिति दोबारा न होने दी जाए.

MORE NEWS