Ranveer Singh Viral Video: पिछले साल दिसंबर से सिनेमाई दुनिया में सिर्फ एक फिल्म की ही चर्चा चल रही है. वो है ‘धुरंधर’. अब इसका दूसरा पार्ट भी जल्द रिलीज होने वाला है. फिल्म ‘धुरंधर’ में रणवीर सिंह ने भारतीय जासूस हमजा अली की भूमिका निभाई है. वहीं कॉमेडियन-एक्टर गौरव गेरा ने लयारी में जूस की दुकान के मालिक आलम भाई का किरदार निभाया, जहां हमजा और आलम पहली बार मिलते हैं. लेकिन इस फिल्म से पहले भी रणवीर सिंह और गौरव गेरा असल जिंदगी में फनी मुलाकात हुई थी, जिसका वीडियो इंटरनेट पर वायरल हो रहा है.
क्या है वायरल वीडियो?
फिल्म ‘धुरंधर’ से पहले रणवीर सिंह और गौरव गेरी की असल जिंदगी में पहली मुलाकात एक दशक पहले साल 2015 में हुई थी. उस वक्त का एक मजाकिया वीडियो इंटरनेट पर वायरल हो रहा है. जिसमें गौरव एक महिला क्स्टमर बने हुए हैं, तो रणवीर सिंह दुकानदार के रूप में दिख रहे हैं. वायरल वीडियो की शुरुआत गौरव के दुकानदार को आवाज देने से हुई, जिस पर रणवीर ने जवाब दिया, ‘हां जी बहन जी’. फिर गौरव ने अंदर पहनने वाला कपड़ा, इनर वियर, अंडरगारमेंट मांगा. जब रणवीर को समझ नहीं आया, तो गौरव ने नाराज होकर कहा, ‘चड्डी चाहिए.’ यह सुनते ही रणवीर सिंह चौंक जाते हैं.
‘धुरंधर’ फिल्म में कैसे हुई थी मुलाकात?
‘धुरंधर’ फिल्म में रणवीर सिंह, जो अंडरकवर एजेंट हमजा का किरदार निभा रहे हैं. वह जब लयारी पहुंचते हैं, तो वहां हमजा की मुलाकात मोहम्मद आलम (गौरव गेरा) से होती है. जो जूस की दुकान का मालिक होता है. वहीं पर दोनों पहली बार मिलते हैं. फिर हमजा आलम भाई से काम मांगता है, लेकिन उसे मना कर दिया जाता है. बाद में, वे दोनों साथ मिलकर गुप्त रूप से काम करते हैं.
कब रिलीज होगी ‘धुरंधर 2’?
19 मार्च को ‘धुरंधर’ की सीक्वल ‘धुरंधर: द रिवेंज’ सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है. एक बार फिर से हमजा अली और आलम भाई स्क्रीन पर नजर आएंगे.