Live
Search
Home > मनोरंजन > 27 साल पहले कुछ यूं दिखते थे ‘धुरंधर 2’ के शिरानी, दलेर मेहंदी के गाने में आए थे नजर; यूजर्स हैरान

27 साल पहले कुछ यूं दिखते थे ‘धुरंधर 2’ के शिरानी, दलेर मेहंदी के गाने में आए थे नजर; यूजर्स हैरान

Bimal Oberoi: 'धुरंधर 2' में शिरानी की भूमिका अदा करने वाले अभिनेता इन दिनों इंटरनेट पर चर्चा का विषय बने हुए हैं. एक्टर की एक पुरानी तस्वीर वायरल हो रही है, जिसमें वो काफी हैंडसम लग रहे हैं. इसे देख यूजर्स हैरान हैं.

Written By: Kamesh Dwivedi
Last Updated: 2026-03-29 15:29:20

Mobile Ads 1x1

Bimal Oberoi Viral Pic: रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर 2’ इन दिनों मनोरंजन जगत में चारों-तरफ छाई हुई है. हर कोई बस इसी की चर्चा कर रहा है. फिल्म में बलूच सरदार शिरानी का किरदार निभाने वाले एक्टर बिमल ओबेरॉय इंटरनेट पर छाए हुए हैं. उनकी एक पुरानी तस्वीर वायरल हो रही है, जो दलेर मेंहदी के किसी गाने की है. आपको बता दें कि अभिनेता ने अपने करियर की शुरुआत दलेर मेंहदी के साथ की थी. चलिए जानते हैं इस तस्वीर के बारे में. 

क्या है वायरल तस्वीर? 

अभिनेता बिमल ओबेरॉय की एक पुरानी तस्वीर वायरल हो रही है. इसमें वह ब्लैक टीशर्ट में दिख रहे हैं और उनके बाल बड़े बड़े हैं. उनकी इस तस्वीर और हाल ही में ‘धुरंधर 2’ में निभाए गए किरदार की तस्वीर की तुलना की जा रही है. यूजर्स उनकी जवानी के लुक देख हैरान हैं. कई यूजर्स कह रहे हैं कि वाह, शानदार आदि. 

क्यों वायरल हो रही तस्वीर?

हाल ही में बिमल ओबेरॉय ने फरीदून शाहरयार के साथ एक बातचीत में शामिल हुए. जहां उन्होंने बताया कि वो दलेर मेहंदी  को अपना ‘दोस्त, भाई और गुरु’ मानते हैं. उन्होंने याद किया कि कैसे 1990 के दशक में दोनों की दोस्ती हुई और कैसे संगीतकार ने उनके पहले एल्बम ‘बोलो ता रा रा’ की रिलीज के बाद उन्हें मुंबई ले जाने का वादा किया था. एक्टर ने बताया कि उन्होंने अपना वादा निभाया. 

अभिनेता ने आगे बातचीत में कहा कि वह जब वह मुंबई गए. तो उस वक्त दलेर मेहंदी साल 1999 में रिलीज हुए अपने हिट गाने ‘हो जाएगी बल्ले बल्ले’ की शूटिंग कर रहे थे. तभी उन्होंने बिमल ओबेरॉय को इसमें लेने का फैसला किया. उन्होंने इंटरव्यू में बताया, ‘मैं तो बस शूटिंग के लिए गया था. डायरेक्टर ने कहा कि एक रोल है. क्या हम इसे बिमल को दे सकते हैं? पाजी ने हां कह दिया और वहीं पर बात तय हो गई. मुझे वीडियो में एक अहम रोल मिला और वह गाना बहुत बड़ा हिट हुआ.’ आपको बता दें कि ये वायरल हो रही तस्वीर उसी गाने का है. 

दलेर मेहंदी ने की आर्थिक मदद

अभिनेता ने बताया कि शुरुआती दिनों में दलेर मेहंदी ने उन्हें 10 हजार रुपये के 12 चक दिए थे. और कहा था कि यह पैसे उनके मासिक खर्च के लिए है.  

बिमल ओबेरॉय की पहली फिल्म कौन सी थी?

अभिनेता बिमल ओबेरॉय ने अपने फिल्मी सफर की शुरुआत अनुभव सिन्हा की फिल्म ‘तुम बिन’ से की थी और उनसे निर्माण के बारे में सब कुछ सीखा. वह एक प्रोड्यूसर और अभिनेता के तौर पर जाने जाते हैं. 

MORE NEWS