Upcoming Movie : 12:12 एक ऐसा नंबर है जो आसानी से याद हो जाता है. जब लोग एक जैसे अंक देखते है, तो वो उनके दिमाग में छप जाते है. 12:00 या 1:00 बजे के मुकाबले 12:12 थोड़ा हटकर लगता है, जिससे सोशल मीडिया पर लोग इसके बारे में ज्यादा बातें करते है. फिल्म के मेकर्स ने पहले पार्ट का ट्रेलर भी ठीक 12:12 बजे ही रिलीज किया था. अब दोबारा उसी समय को चुनकर वे इसे फिल्म की एक पहचान बनाना चाहते है. दरअसल, यह एक बहुत लंबी फिल्म (करीब 7 घंटे) है जिसे दो हिस्सों में बांटा गया है, इसलिए समय भी एक जैसा रखा गया है.
लोगों का ध्यान खींचने का नया तरीका
आज के डिजिटल जमाने में किसी भी फिल्म को हिट बनाने के लिए लोगों का ध्यान खींचना सबसे जरूरी है. इसे ‘अटेंशन इंजीनियरिंग’ कहा जाता है. जब मेकर्स 12:00 बजे की जगह 12:12 जैसा एकदम सटीक समय बताते है, तो फैंस इसे सिर्फ एक फिल्म की खबर नहीं बल्कि एक बड़े इवेंट की तरह देखने लगते है. लोग घड़ी की सुइयों पर नजर टिकाए रखते है और टीजर आने से पहले ही सोशल मीडिया पर एक जबरदस्त माहौल बन जाता है.