Live
Search
Home > मनोरंजन > ‘धुरंधर’ और ‘उरी’ से पहले ही चमक गया था आदित्य धर का टैलेंट, इस शॉर्ट फिल्म ने जीता था नेशनल अवॉर्ड

‘धुरंधर’ और ‘उरी’ से पहले ही चमक गया था आदित्य धर का टैलेंट, इस शॉर्ट फिल्म ने जीता था नेशनल अवॉर्ड

Aditya Dhar: आदित्य धर इन दिनों 'धुरंधर' फिल्म से चर्चा में हैं. लेकिन क्या आपको पता है कि 'धुरंधर' और 'उरी: द सर्जिकल स्ट्राइक' बनाने से पहले ही निर्देशक ने हुंकार भर दी थी. साथ ही युद्ध के कभी ना खत्म होने का ऐलान भी कर दिया था. जानिए आदित्य धर की उस शॉर्ट फिल्म के बारे में, जिसने जीता था नेशनल अवॉर्ड.

Written By: Kamesh Dwivedi
Last Updated: March 13, 2026 18:04:32 IST

Mobile Ads 1x1

Dhurandhar Director Aditya Dhar: रणवीर सिंह अभिनीत फिल्म ‘धुरंधर’ के निर्देशक आदित्य धर अपने जबरदस्त निर्देशन के लिए जाने जाते हैं. इन दिनों वह अपनी आगामी फिल्म ‘धुरंधर 2’ को लेकर चर्चा में हैं, जो जल्द रिलीज होने वाली है. डायरेक्टर ने इससे पहले ‘उरी: द सर्जिकल  स्ट्राइक’ फिल्म बनाई थी, जो जबरदस्त फिल्मों में से एक गिनी जाती है. लेकिन क्या आपको पता है कि साल 2009 में ही आदित्य धर ने इसकी नींव रख दी थी. उन्होंने एक ऐसी शॉर्ट फिल्म बनाई, जो कहती है कि युद्ध कभी खत्म नहीं होता. इस फिल्म को राष्ट्रीय पुरस्कार मिला था. चलिए जानते है उस शॉर्ट फिल्म के बारे में. 

क्या है शॉर्ट फिल्म का नाम?

इस शॉर्ट फिल्म का नाम है ‘बूंद’. फिल्म की कहानी की बात करें, तो यह एक सूखे ग्रामीण क्षेत्र की कहानी है. जहां जीवनी (तिलोत्तमो शोम) का पति कुआं खोदकर पानी लाता है। इससे ठाकुर की सत्ता खतरे में पड़ जाती है और वह जीवनी के पति की हत्या कर देता है. इसके बाद जीवनी अपने 9 साल के बेटे मनका के साथ अन्याय के खिलाफ लड़ती है. इसी आधार पर यह कहानी गढ़ी गई है. 

26 मिनट की यह फिल्म गहरा संदेश देती है

26 मिनट की यह लघु फिल्म ‘बूंद’ बताती है कि आखिर मूल विवाद का कारण क्या है? इस फिल्म के अंत में एक संदेश आता है, जिसमें लिखा होता है, ‘आखिरी महान युद्ध जमीन या तेल के लिए नहीं, बल्कि पानी के लिए लड़ा जाएगा.’ इस जबरदस्त फिल्म को राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार मिला था. तभी से आदित्य धर ने अपने अंदर के हुनर की झलक दिखा दी थी. इसके बाद उन्होंने कई फिल्मों में बतौर लेखक और एसोसिएट डायरेक्टर के रूप में काम किया. आज वह उरी और धुरंधर जैसी फिल्मों का निर्देशन कर चुके हैं. 

कब रिलीज होगी ‘धुरंधर 2’?

रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर 2’ 19 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है, जिसका दर्शकों को बड़ी बेसब्री से इंतजार है. 

MORE NEWS