<
Categories: मनोरंजन

Dhurandhar इन 6 देशों की आंख का कांटा बनी ‘धुरंधर’! करोड़ों की कमाई के बाद भी रणवीर सिंह की फिल्म पर लगा बैन

Dhurandhar Banned In Gulf Countries: एक तरफ आदित्य धर की 'धुरंधर' भारत और विदेश में खूब कमाई कर रही है. वहीं गल्फ कंट्री ने 'धुरंधर' पर बैन लगा दिया है. मेकर्स की काफी कोशिशों के बाद भी अब 6 देशों में 'धुरंधर' रिलीज नहीं हो पाएगी.

Dhurandhar:  देश से लेकर विदेश तक में भौकाल मचाने वाली ‘धुरंधर’ के चर्चे थमने का नाम नहीं ले रहे हैं. एक तरफ आदित्य धर की ‘धुरंधर’ धूम मचा रही है, तो दूसरी तरफ फिल्म के सामने एक नई आफत आ खड़ी हुई है. 7 दिन में भारत में 200 करोड़ का आंकड़ा पार करने वाली ‘धुरंधर’ को कुछ देशों में बैन कर दिया गया है. रणवीर सिंह, अक्षय खन्ना, संजय दत्त और अर्जुन रामपाल स्टारर इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर गर्दा उड़ाया हुआ है. विदेश में भी इस फिल्म के लिए लोगों की दीवानगी साफ नजर आ रही है. लेकिन अब कुछ देशों की आंख में ‘धुरंधर’ कांटे की तरह चुबने लगी है. एक रिपोर्ट के अनुसार, ‘धुरंधर’ को गल्फ कंट्रीज में बैन कर दिया गया है. आदित्य धर और उनकी टीम ने गल्फ कंट्रीज में अपनी फिल्म को रिलीज करने की पूरी कोशिश करके देख ली, लेकिन राजनीतिक स्थिति के चलते उन्हें ‘धुरंधर’ को वहां रिलीज करने की इजाजत नहीं दी गई. यानी करीब 6 देश ऐसे हैं, जो नहीं चाहते हैं कि उनके यहां ये फिल्म रिलीज की जाए.

इन 6 देशों में बना रणवीर की ‘धुरंधर’ पर बैन

रिपोर्ट के मुताबिक बहरीन, कुवैत, ओमान, कतर, सऊदी अरब और UAE में ‘धुरंधर’ रिलीज़ नहीं होगी. इस कदम के पीछे अंदाजा लगाया जा रहा है कि इन देशों में इस फिल्म को पाकिस्तान विरोधी फिल्म माना जा रहा है. सिर्फ ‘धुरंधर’ ही नहीं, इस तरफ की कुछ और फिल्मों को भी पहले गल्फ कंट्री ने रिलीज की इजाजत नहीं दी थी. वहीं विदेशों में ‘धुरंधर’ शानदार कमाई करती हुई नजर आ रही है. फिल्म ने दुनिया भर में 274 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है.

इन बॉलीवुड फिल्मों पर भी लग चुका है बैन

वहीं, अगर गल्फ कंट्री में भी ‘धुरंधर’ को रिलीज कर दिया जाए, तो ये आंकड़े तेजी से आसमान छूते हुए नजर आ सकते हैं. बता दें, इससे पहले ‘स्काई फोर्स’, ‘द डिप्लोमैट’, ‘आर्टिकल 370’, ‘टाइगर 3’ और ‘द कश्मीर फाइल्स’ जैसी फिल्मों को भी मध्य पूर्व के कुछ हिस्सों में इसी तरह की पाबंदियों का सामना करना पड़ा था. ऋतिक रोशन और दीपिका पादुकोण स्टारर फिल्म ‘फाइटर’ को शुरुआत में UAE को छोड़कर सभी खाड़ी देशों में प्रतिबंधित कर दिया गया था.

‘धुरंधर’ से मेकर्स को हैं काफी उम्मीद

हालांकि, एक दिन बाद UAE ने भी अपने क्षेत्र में इसकी रिलीज को रोक दिया था. फिल्ममेकर्स ने कुछ सीन्स और डॉयलॉग्स को हटाकर फिल्म का एडिट वर्जन यूएई को सौंपा था, जिसके बाद भी ‘फाइटर’ को रिलीज की परमिशन नहीं दी गई थी. वहीं ‘धुरंधर’ भारत में शानदार कमाई करती हुई नजर आ रही है. फिल्म से मेकर्स को उम्मीद है कि ये 500 करोड़ के क्लब का हिस्सा जरूर बनेगी.

Sweety Gaur

Recent Posts

द ममी’ में इमहोतेप बनकर डराया, अब विजय देवरकोंडा की फिल्म में मचाएंगे खलबली, ‘रणबाली’ में निभाएंगे ये किरदार

Who is Arnold Vosloo: हॉलीवुड फिल्म ‘द ममी’ में इमहोतेप का किरदार निभाकर दुनियाभर में…

Last Updated: October 15, 2026 16:08:14 IST

जिस घर में छाया मातम, वहां से मिली 3 लोगों को नई जिंदगी, धरमपुर के श्रीमद् राजचंद्र हॉस्पिटल ने किया कमाल

Gujrat:तीन मरीजों को मिली नई जिंदगी 40 साल के अतुलभाई गामित को ब्रेन डेड घोषित…

Last Updated: October 15, 2026 16:06:46 IST

महिला पत्रकारों पर कथित हमले से सुप्रीम कोर्ट सख्त, दिल्ली पुलिस तलब; जांच समिति बनाने के संकेत

Supreme Court: दिल्ली में विरोध-प्रदर्शनों की रिपोर्टिंग के दौरान महिला पत्रकारों के साथ बदसलूकी की…

Last Updated: October 15, 2026 15:29:50 IST

Peshawar School Collapse: पाकिस्तान के स्कूल में मची तबाही, 29 स्टूडेंट की मौत; 40 घायल; हॉस्पिटल में इमरजेंसी घोषित

Pakistan School Roof Collapsed :लेडी रीडिंग हॉस्पिटल के स्पोक्सपर्सन मुहम्मद आसिम ने बताया कि छत…

Last Updated: October 15, 2026 15:15:27 IST

न्याय विश्वास फाउंडेशन: अनिकेत निकम की पहल से ग्रामीण महाराष्ट्र में 5,000+ नागरिकों तक पहुँच

जलगांव [महाराष्ट्र, भारत], 15 अक्टूबर: आगामी बॉलीवुड फिल्म प्रहार: द अनटोल्ड स्टोरी ऑफ उज्ज्वल निकम…

Last Updated: October 15, 2026 14:22:14 IST

क्या कोहली से नफरत करते हैं Abhijeet Dipke? विराट के शतक से हो गए थे बेहद दुखी; कहा-‘नियमों का पालन हो… ‘

Abhijeet Dipke Post on Virat Kohli Century:दिपके का एक पोस्ट वायरल हो रहा है. ये…

Last Updated: October 15, 2026 15:35:16 IST