<
Categories: मनोरंजन

‘Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi 2’ Spoiler: शुरू होगी फिर पूरानी लव स्टोरी, तुलसी और मिहिर के खिलाफ नॉयन चलेगी घटिया चाल

‘KSBKBT 2’ Maha Twist Today Episode: स्मृति ईरानी (Smriti Irani) का फेमस टीवी सीरियल 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2’ अपने मजेदार और चटपटे ट्विस्ट और टर्न के साथ टीवी पर बवाल मचा रहा हैं, शो के आने वाले एपिसोड में आपको देखने को मिलेगा की फिर से नॉना मिहिर और तुलसी को अलग करने की कोशिश करेगी, वहीं दूसरी ओर परी और अजय की लव स्टोरी फिर से शुरू होगी

‘Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi-2’ Spoiler 5 Feb 2026: स्मृति ईरानी (Smriti Irani) का टीवी सीरियल ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2’ लोगों को काफी पसंद आ रहा है. शो के अपकमिंग ट्विस्ट लोगों को खूब एंटरटेन कर रहे है. मेकर्स भी शो को TRP लिस्ट में नंबर वन पर लाने के लिए रात दिन एक कर रहे हैं. एकता कपूर (Ekta Kapoor) के फेमस टीवी शो ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2’ (KSBKBT 2) में अब तक आपने देखा कि मिहिर अपनी बंद फैक्ट्री को दोबारा चालू करता है और सबके सामने सामने तुलसी की तारीफ करता है औरउसे बचाने के लिए धन्यवाद भी करता है. साथ ही मिहिर नॉयना को बातों ही बातों में खूब ताने मारता है. नॉयना को समझ आ जाता है कि अगर जल्द उसने कुछ नहीं किया तो फिर से मिहिर उसके हाथ से निकल जाएगी. वहीं तुलसी और मिहिर की खुश रणविजय को खलती. वहीं अब सीरियल ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी’ की कहानी में दिलचस्प मौड़ आने वाला हैं, जो शो को और भी मजेदार बना देगा.

‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2’ में आएगा बड़ा बदलाव (Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi 2 Spoiler Today Episode 5 February)

जिओ हॉटस्टार और स्टार प्लस  के फेमस सीरियल ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी’ (KSBKBT 2) के आने वाले एपिसोड में आप देखेंगे कि अजय और परी का लव एंगल फिर से शुरू होने वाला है और दोनों एक दूसरे के साथ नैन मटक्का करने वाले हैं. बच्चों की वजह से अजय और परी बार बार आपस में टकराने वाले हैं. खबरों की माने तो शो मकी कहानी का फोकस अजय और परी की लव स्टोरी होने वाला है. कहा जा रहा है कि दोनों फिर से शादी कर सकते है.

नॉयना फिर आएगी तुलसी और मिहिर के बीच में(Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi 2 Spoiler Upcoming Episode 5 February 2026)

स्मृति ईरानी (Smriti Irani) के टीवी सीरियल ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2’ के अपकमिंग ट्विस्ट में आप देखेंगे कि तुलसी और मिहिर की नजदीकियां खत्म करने के लिए नॉयना मिहिर के हाथों में तलाक के कागज थमाने वाली है, वो उसे याद दिलाएगी, की मिहिर तुलसी को तलाक देने वाला था ताकि वो उससे शादी कर सके. तलाक के पेपर्स देखकर तुलसी का पारा हाई होने वाला है. तुलसी को लगेगा कि ये पेपर्स मिहिर ने उसके लिए भेजे हैं. इसके बाद तुलसी गुस्सा मिहिर पर और भी ज्यादा बढ़ जाएगा.

मौत की चौखट पर जा पहुंचेगा मिहिर (Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi 2 Spoiler Upcoming Episode 5 February 2026)

पॉपुलर टीवी शो ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी’ में आप देखेंगी रणविजय तुलसी की जान लेने की कोशिश करेंगा और कार के ब्रेक फेल कर देगा. लेकिन वो कार मिहिर ले जाएगा. ऐसे में रणविजय की गलती की वजह से मिहिर का एक्सीडेंट होने वाला है. मिहिर के हादसे की खबर सुनते ही तुलसी को बड़ा सदमा लगने वाला है. तुलसी को एहसास होगा कि वो अभी भी मिहिर से उतना ही प्यार करती है. ऐसे में एक बार फिर से तुलसी की विरानी हाउस में वापस आने वाली है. वहीं मिहिर भी तुलसी को तलाक देने से इनकार करने वाली है. ऐसा होने के बाद नॉयना गुससे पागल होने वाली है.

Chhaya Sharma

छाया शर्मा (Chhaya Sharma) को एंटरटेनमेंट न्यूज़, लाइफस्टाइल और एस्ट्रोलॉजी में काम करते हुए 9 साल से ज्यादा हो चुके हैं। इनके द्वारा दी गई जानकारी व्यूअर्स को जागरूक करने और उन तक लेटेस्ट न्यूज़ पहुंचाने का काम करती है। ये अपनी ईमानदारी और स्पष्टता के साथ लोगों की सहायता करने में माहिर हैं। छाया से संपर्क करने के लिए chhaya.sharma@itvnetwork.com पर संपर्क किया जा

Recent Posts

Mainpuri News: नर्सिंग छात्रा की मौत से मचा हड़कंप, कॉलेज प्रिंसिपल के बेटे पर हत्या का आरोप; अंतिम संस्कार से परिजनों का इनकार

Mainpuri News: मैनपुरी में नर्सिंग छात्रा की संदिग्ध मौत पर परिजनों ने कॉलेज प्राचार्य के…

Last Updated: November 1, 2026 12:36:45 IST

LPG Price Hike: त्योहारों के बीच बढ़ गए गैस सिलेंडर के दाम, दिल्ली से मुंबई तक जानें नई कीमतें

LPG Price Hike:नई कीमतें आज से पूरे देश में लागू हो गई हैं. घरों में…

Last Updated: November 1, 2026 12:21:07 IST

यौन शोषण से लेकर लव जिहाद तक, KGMU धर्मांतरण मामले में बड़ा खुलासा; हिंदू महिला डॉक्टरों और स्टाफ के साथ होते थे ये काम

STF ने KGMU में कथित धर्मांतरण नेटवर्क की जांच की और पूरे मामले का पर्दाफाश…

Last Updated: November 1, 2026 12:15:10 IST

Burhanpur Collector Office : पति को पीठ पर उठाकर कलेक्टर के पास पहुंची महिला, मांगी ट्राई साइकिल और पेंशन; भावुक कर देगा पूरा मामला

Burhanpur Woman Demands Tricycle For Husband : मध्य प्रदेश के बुरहानपुर में बिंदूबाई दिव्यांग पति…

Last Updated: November 1, 2026 11:50:04 IST

Jharkhand News: पति चाहता था बेटा, जांच में निकली बेटी…तो करा दिया अबॉशन महिला की हुई मौत; अब जेल जाएंगे ससुरालवाले

Dhanbad News: झारखंड के धनबाद में बेटे की चाहत में 24 साल की गर्भवती महिला…

Last Updated: November 1, 2026 11:19:50 IST