राखी सावंत का ‘पब्लिसिटी स्टंट’ वाला दावा
फायरिंग की घटना और बिश्नोई गैंग की चेतावनी
अगर असल घटना की बात करें, तो जुलाई 2025 में जब कैफे की शुरुआत हुई थी, तब वहां कई राउंड फायरिंग हुई थी. राहत की बात यह थी कि उस हमले में किसी को चोट नहीं आई, लेकिन कैफे के कांच और फर्नीचर को काफी नुकसान हुआ था. उस समय लॉरेंस बिश्नोई गैंग के सदस्य गोल्डी ढिल्लों ने सोशल मीडिया पर इस हमले की जिम्मेदारी भी ली थी. उन्होंने साफ तौर पर चेतावनी दी थी कि कपिल को पहले कॉल किया गया था, लेकिन उन्होंने बात नहीं सुनी, इसलिए यह कार्रवाई की गई. उन्होंने यह भी कहा था कि अगर कपिल अब भी नहीं सुधरे, तो अगली घटना मुंबई में हो सकती है.