Dil Movie Controversy: साल 1990 में आई फिल्म दिल से पहले आमिर खान की आठ फिल्में फ्लॉप हुई थीं. दिल आमिर खान के करियर की टर्निंग पॉइंट साबित हुई. हालांकि इस फिल्म को लेकर काफी विवाद हुआ था. फिल्म रिलीज होने से पहले एक सीन पर उनके और आमिर के बीच असहमति हो गई थी. उस सीन को करने के लिए इंद्र कुमार ने आमिर खान को काफी समझाया था. इसमें आधा दिन बीत गया था. एक इंटरव्यू में डायरेक्टर इंद्र कुमार ने बताया था कि दिल पिल्म में एक सीन है, जहां पर आमिर एक लकड़ी तोड़कर शादी करते हैं. इस सिन को करने के लिए आमिर तैयार नहीं थे. उन्होंने कहा था कि इन्दू तू पागल हो गया है. स्टूल तोड़ कर कोई शादी करता है क्या?’
इन सीन को लेकर भी हुआ विवाद
इसके अलावा आमिर खान और माधुरी दीक्षित के एक किसिंग सीन को लेकर और फिल्म के अंत में भागकर शादी करने वाले सीन पर भी विवाद हुआ था. हिंदू संगठनों ने इसे संस्कृति के खिलाफ माना था. इसके अलावा आमिर खान फिल्म के एक गाने ‘खंभे जैसी खड़ी है’ के बोल को लेकर भी डायरेक्टर से नाखुश थे. उनका मानना था कि इससे महिलाओं को किसी चीज की तरह दिखाया जा रहा है.
‘दिल’ ही नहीं, ‘मन’ में भी हुआ था विवाद
वहीं फिल्म मन में भी आमिर खान और इंद्र कुमार के बीच किसी सीन को लेकर विवाद हुआ था. डायरेक्टर इंद्र कुमार ने एक इंटरव्यू में बताया था कि जब फिल्म मन की शूटिंग चल रही थी, तो आमिर खान ने इसे लेकर चिंता जताई थी. उन्होंने सेट पर कहा था कि ये फिल्म मुझे कहीं और जाती हुई दिख रही है. इसके लिए मुझे कुछ ठीक नहीं लग रहा है. हालांकि डायरेक्टर उन्हें कॉन्फिडेंट होने के लिए कहते रहे. हालांकि डायरेक्टर को उम्मीद थी कि ये फिल्म हिट रहेगी, जो नहीं रही.
आमिर खान ने लिया ये फैसला
फिल्म दिल के ब्लॉकबस्टर रहने के बावजूद भी आमिर खान का कहना था कि उन्हें इस तरह की एक्टिंग पर गर्व नहीं है. वे इस तरह के अपमानजनक गानों और सीन वाली फिल्मों में काम नहीं करेंगे.