Dinesh Lal Yadav: भोजपुरी अभिनेता और राजनेता दिनेश लाल यादव की फैन फॉलोइंग जमकर हैं. उनकी एक झलक पाने के लिए दर्शक काफी उत्साहित रहते हैं. निरहुआ अपनी एक्टिंग के अलावा भी किसी ना किसी बात को लेकर सुर्खियों में रहते हैं. चलिए जानते हैं उनके कुछ विवाद और दिलचस्प किस्सों के बारे में.
एयरहोस्टेस से की बदतमीजी!
साल 2017 में लंदन में भोजपुरी फिल्म फेस्टिवल का आयोजन किया गया था. मीडिया रिपोर्ट्स के हवाले से बताया गया कि इस दौरान एक्टर ने फ्लाइट में सफर करने के दौरान एक एयरहोस्टेस से बद्तमीजी की. साथ ही कहा जाता है कि अभिनेता उस समय नशे में थे. इस खबर के आने के बाद भोजपुरी जगत में हलचल मच गई थी. हालांकि, एक्टर ने इस मामले को वहीं सुलझा दिया था और एयरहोस्टेस से माफी भी मांग ली थी.
बिग बॉस में हुई थी भिड़ंत
दिनेश लाल यादव उर्फ निरहुआ ने साल 2012 में टीवी के चर्चित रियलिटी शो बिग बॉस सीजन-6 में बतौर कंटेस्टेंट हिस्सा लिया था. शो के दौरान उनकी बेबाक राय और सीधे-सपाट अंदाज ने खूब सुर्खियां बटोरीं. खास तौर पर निरहुआ और अभिनेता सिद्दीकी के बीच हुई तीखी नोकझोंक दर्शकों के बीच काफी चर्चा में रही थीं.
पत्रकार से भिड़ गए थे निरहुआ
दिनेश लाल यादव एक बार तो पत्रकार से भिड़ गए थे. जब पत्रकार ने निरहुआ और खेसारी लाल यादव की फिल्मों की तुलना करते हुए एक ट्वीट किया, तो वह भड़क गए. कहा जाता है कि उन्होंने अपशब्द तक कह दिया था.
निरहुआ ने की है शादी
दिनेश लाल यादव हमेशा अपनी पर्सनल लाइफ को प्राइवेट रखना पसंद करते हैं. दैनिक भास्कर को दिए एक इंटरव्यू में, निरहुआ की मां, चंद्रज्योति देवी ने बताया कि उनके बेटे निरहुआ ने साल 2000 में मनसा नाम की लड़की से शादी की थी. साथ ही आपको बता दें कि निरहुआ और उनकी पत्नी, मनसा देवी के दो बच्चे हैं, जिनका नाम आदित्य और अमित बताए हैं.
आम्रपाली दुबे संग अफेयर्स की चर्चा
निरहुआ और आम्रपाली दुबे के अफेयर्स की चर्चा सोशल मीडिया पर खूब होती है. हालांकि, आम्रपाली दुबे के साथ उनकी केमिस्ट्री सबसे अलग है. निरहुआ और आम्रपाली ने 25 से ज्यादा फिल्मों में एक साथ काम किया है, और खास बात यह है कि उनमें से ज्यादातर बॉक्स ऑफिस पर सफल रहीं. दिनेश और आम्रपाली की जबरदस्त केमिस्ट्री के पीछे सबसे बड़ा कारण उनकी ऑफ-स्क्रीन दोस्ती है. हालांकि उन्होंने कभी अपने रिश्ते पर खुलकर बात नहीं की.