Dipika Kakar Video: दीपिका कक्कड़ अक्सर अपने यूट्यूब व्लॉग्स का माध्यम से अपनी जिंदगी से जुड़ी हर एक अपडेट अपने फैन्स के साथ शेयर करती हैं. इसी कड़ी को आगे बढ़ाते हुए उन्होंने अपने फैन्स के साथ अपनी जिंदगी से जुड़ी एक ताजा खबर शेयर की है. जिसमें एक्ट्रेस बताते हुए नजर आ रही हैं कि अपनी बीमारी के चलते उन्हें कुछ नए ट्रीटमेंट्स करवाने हैं और इसे लेकर वह काफी परेशान हैं.
बाद में उन्होंने अपनी सेहत से जुड़ी मुश्किलों और इस पूरे सफर में लगातार उनका साथ देने के लिए फैंस का शुक्रिया अदा किया. व्लॉग के शुरू होते ही दीपिका कक्कड़ ने बताया कि वह अपने पति शोएब इब्राहिम के साथ अस्पताल जा रही हैं.
अपने बेटे को नमाज सीखा रही दीपिका
व्लॉग में उनका बेटा रुहान नमाज पढ़ता हुआ नजर आ रहा है. जबकि दीपिका उसे सही तरीके से नमाज पढ़ने का तरीका बता रही हैं. दूसरी तरफ रुहान को नमाज़ पढ़ते समय दीपिका की बातें सुनते हुए देखा जा सकता है. बाद में मां-बेटे की इस जोड़ी ने एक साथ कुछ अच्छा समय बिताया. फैंस ने भी कमेंट सेक्शन में आकर दीपिका की तारीफ की और उन्हें एक ‘बहुत अच्छी’ मां बताया.
खाना बनाने से हमेशा रहती हैं खुश
एक्ट्रेस ने बताया कि खाना बनाना एक ऐसी चीज है जो उन्हें हमेशा खुश रखती है और इसीलिए वह हर शुक्रवार को अपने परिवार खासकर रुहान के लिए कुछ खास बनाने की कोशिश करती हैं. उनका नन्हा बेटा किचन में उनकी मदद करता है, और मां-बेटे की यह जोड़ी साथ में कुछ खास पल बिताती है. दीपिका ने यह भी बताया कि उन्होंने रुहान के लिए कोई मीठी डिश बनाने का भी प्लान बनाया है.
एक्ट्रेस ने क्या बताया?
एक्ट्रेस ने बताया कि वह पिछले कुछ समय से थोड़ा उदास महसूस कर रही थीं. हालांकि फैंस ने लगातार उन पर अपना प्यार बरसाया है और अपनी कहानियां शेयर करके उनका साथ दिया है. उन्होंने बताया कि उन्होंने हर दिन व्लॉग बनाने का फैसला किया है और अब वह ज़्यादा बार पोस्ट करेंगी. इसके अलावा, दीपिका ने लगातार उनका साथ देने के लिए फैंस का शुक्रिया अदा किया.