24
Dating Rumours : बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस दिशा पाटनी और अपनी आवाज के लिए पहचाने जाने वाले पंजाबी सिंगर तलविंदर के अफेयर की चर्चा पिछले काफी समय से हर जगह हो रही है. चाहे उदयपुर की शादियां हो या मुंबई की सड़कें, जब भी ये दोनों साथ नजर आए, लोगों के मन में बस एक ही सवाल था, क्या दिशा और तलविंदर एक-दूसरे को डेट कर रहे है? अब तक चुप रहने के बाद, आखिरकार तलविंदर ने इस पर अपनी चुप्पी तोड़ी है. उन्होंने बताया कि जिस तरह से लोग उनके बारे में बातें कर रहे है और उन्हें जितनी अटेंशन मिल रही है, उससे वे और दिशा दोनों ही काफी हैरान है.
रिश्ते पर क्या बोले तलविंदर ?
एक इंटरव्यू में तलविंदर ने बताया कि वे और दिशा, नूपुर सैनन की शादी से कुछ समय पहले ही मिले थे. उन्होंने कहा कि वे लोगों के दबाव में आकर अपने रिश्ते को कोई नाम नहीं देना चाहते है . हम अभी एक-दूसरे को समझ रहे है. लोग जो अफवाहें फैलाना चाहते है, उन्हें फैलाने दें, मुझे इससे फर्क नहीं पड़ता. जब उनसे प्यार के बारे में पूछा गया, तो तलविंदर ने मुस्कुराते हुए कहा, मैं हर दिन प्यार में पड़ता हूं और मैं इस वक्त भी प्यार में हूं . हालांकि उन्होंने दिशा का नाम नहीं लिया, लेकिन फैंस को यकीन है कि उनका इशारा दिशा की तरफ ही था.
कैसे शुरू हुई खबरें?
इन दोनों के अफेयर की चर्चा तब शुरू हुई जब इन्हें उदयपुर में एक शादी में साथ देखा गया. इसके बाद मुंबई के ‘लोलापालूजा’ म्यूजिक फेस्टिवल में दोनों को एक-दूसरे का हाथ थामे घूमते देखा गया, जिससे फैंस को लगा कि इनका रिश्ता पक्का है.
चेहरा दिखने पर जताया दुख
तलविंदर अक्सर मास्क पहनकर अपनी पहचान छिपाकर रखते है. उन्होंने दुख जताते हुए कहा कि शादी के एक वीडियो में उनका चेहरा बिना मास्क के लीक हो गया था, जिससे उन्हें बहुत बुरा लगा. वे चाहते है कि लोग उनकी शक्ल के बजाय उनके काम और संगीत को पसंद करें.