Divyanka Tripathi pregnancy News: टीवी की लोकप्रिय अभिनेत्री दिव्यंका त्रिपाठी (Divyanka Tripathi) के घर जल्द ही किलकारी गूंजने वाली हैं. सूत्रों के अनुसार ‘ये है मोहब्बतें’ फेम ईशिता उर्फ दिव्यंका शादी के 10 साल बाद अपने पहले बच्चे का स्वागत करने वाली हैं.
सोशल मीडिया पर इस गुड न्यूज़ के बाद बधाइयों की बाढ़ आ गई. बता दें कि दिव्यंका ने ‘बनूं मैं तेरी दुल्हन’ के साथ टीवी सीरियल में काम शुरू किया था, जो उस टाइम का सबसे हिट सीरियल था.
शादी के दस साल बाद खुशखबरी
दिव्यंका त्रिपाठी ने 8 जुलाई 2016 को एक्टर विवेक दहिया से शादी की थी. दंपति ने लंबे समय से बच्चे की चाहत जताई थी, लेकिन अभी तक उनका आंगन सूना था. हालांकि, वे जल्द पैरेंट्स बनने वाले हैं. दिव्यंका का ये छठा या सातवां महीना चल रहा हैं. कपल ने अभी इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की है.
पुरानी अफवाहों का सिलसिला
दिव्यंका की प्रेग्नेंसी की चर्चा नई नहीं है. 2024 दिवाली पार्टी में उनके बेबी बंप जैसे दिखे लुक ने अफवाहें तेज कर दी थीं. एक वीडियो में विवेक उनके बाल संवारते और दुपट्टे से पेट ढकते नजर आए, जिसके बाद फैंस उनके प्रेग्नेंसी को लेकर क्यूरियस हो गए थे. इससे पहले 2024 में उन्होंने IVF या एग फ्रीजिंग जैसे विकल्पों पर खुलकर बात की थी, लेकिन फैमिली प्रेशर से इनकार किया था.
फैन्स की प्रतिक्रिया
सोशल मीडिया पर दिव्यंका के वीडियोज वायरल हो रहे हैं. फैंस उन्हें बधाई दे रहे हैं और लिख रहे हैं, “बहुत दिन लग गए, लेकिन खुशी हुई.” विवेक और दिव्यंका की कपल गोल्स वाली इमेज हमेशा सुर्खियां बटोरती रही है. विवेक भी अक्सर पत्नी के सपोर्ट में नजर आते हैं. हालांकि कपल ने इसकी कोई आधिकारिक पुष्टि अभी तक नहीं की है.