58
भोजपुरी सिनेमा की मशहूर अदाकारा काजल राघवानी ने हाल ही में सुपरस्टार खेसारी लाल यादव पर सनसनीखेज आरोप लगाए है. काजल का दावा है कि खेसारी के फोन में कई लड़कियों की आपत्तिजनक तस्वीरें और वीडियो मौजूद है. उन्होंने यहां तक कहा कि जब खेसारी किसी लड़की से वीडियो कॉल पर बात करते थे, तो वे चुपके से स्क्रीनशॉट ले लिया करते थे. काजल के मुताबिक, उन्होंने खुद अपनी आंखों से उनके फोन में ऐसी तस्वीरें देखी है, जिसके बाद उनके बीच दूरियां बढ़ गई.
रिश्ते में धोखे और ब्लैकमेलिंग का आरोप
काजल राघवानी ने खेसारी लाल यादव पर बेहद संगीन आरोप लगाते हुए खुलासा किया है कि पर्दे पर सुपरहिट दिखने वाली इस जोड़ी के पीछे धोखे और फरेब की एक कड़वी सच्चाई छिपी थी. काजल का दावा है कि वे 5 साल तक इस रिश्ते में पूरी तरह वफादार रहीं, लेकिन खेसारी न केवल उन्हें धोखा दे रहे थे बल्कि अन्य कई लड़कियों के साथ भी उनके संबंध थे. सबसे चौंकाने वाला आरोप यह है कि खेसारी लड़कियों के प्राइवेट वीडियो बनाकर उन्हें ब्लैकमेल करते थे और जब काजल ने इन आपत्तिजनक तस्वीरों के बारे में उनसे सवाल किया, तो खेसारी ने संवेदनहीनता दिखाते हुए इसे केवल अपना ‘मनोरंजन’ (Entertainment) करार दिया, जिससे आहत होकर अब काजल ने इस पूरे विवाद को सार्वजनिक कर दिया है.
शादी का वादा और पत्नी को लेकर किए गए दावे
इंटरव्यू के दौरान काजल ने यह भी खुलासा किया कि खेसारी उनसे शादी करने का वादा कर चुके थे. काजल के अनुसार, खेसारी अपनी पत्नी और बच्चों के बारे में बुरा भला कहते थे ताकि वे काजल की सहानुभूति जीत सकें. खेसारी अक्सर कहते थे कि उनकी पत्नी उन्हें ‘कुत्ते की तरह ट्रीट’ करती है और वे जल्द ही तलाक लेकर काजल से शादी कर लेंगे. हालांकि, जब शादी का वक्त आया, तो खेसारी अपने वादे से मुकर गए.
खेसारी की टीम पर धमकाने का आरोप
काजल ने सिर्फ खेसारी ही नहीं, बल्कि उनकी पूरी टीम पर भी निशाना साधा है. उन्होंने दावा किया कि खेसारी की टीम के लोग उन्हें धमकाते थे कि अगर उन्होंने अपना मुंह खोला, तो वे कहीं भी काम करने के लायक नहीं रहेंगी. काजल ने बताया कि उन्हें ट्रोलर्स के जरिए बदनाम करने की कोशिश की गई और उन्हें ‘धोखेबाज’ साबित करने के लिए पूरा कैंपेन चलाया गया. फिलहाल इन आरोपों पर खेसारी लाल यादव की ओर से कोई आधिकारिक सफाई नहीं आई है.