Live
Search
Home > मनोरंजन > ’10 नेशनल अवार्ड’ विनर, कैसे इस फिल्म के निर्देशक ने चुनी अपनी स्पेशल टीम, जानिये क्या है सुपरहिट फिल्म के पीछे की कहानी

’10 नेशनल अवार्ड’ विनर, कैसे इस फिल्म के निर्देशक ने चुनी अपनी स्पेशल टीम, जानिये क्या है सुपरहिट फिल्म के पीछे की कहानी

दृश्यम फिल्म में 10 नेशनल अवॉर्ड विजेताओं का अनोखा संगम हुआ है, जिसने इसे साल की सुपरहिट फिल्मों में से एक बना दिया था. यह फिल्म अजय देवगन, तब्बू, श्रिया सरन और रजत कपूर जैसे बेहतरीन सितारों को एक रोमांचक कहानी में साथ लेकर आती है.

Written By: Shivangi Shukla
Last Updated: February 1, 2026 11:24:40 IST

Mobile Ads 1x1

एक ऐसी फिल्म जिसकी टीम में 10 नेशनल अवार्ड विनर हों, उसका हिट होना तो अपेक्षित है. इन फिल्मों में अभिनय से लेकर कथानक तक सभी का स्तर इतना अच्छा होता है, कि उनकी सफलता को लेकर कोई शक नहीं रह जाता. हम बात कर रहे हैं 2015 में आई सुपरहिट फिल्म दृश्यम की.
दृश्यम फिल्म में 10 नेशनल अवॉर्ड विजेताओं का अनोखा संगम हुआ है, जिसने इसे साल की सुपरहिट फिल्मों में से एक बना दिया था. यह फिल्म अजय देवगन, तब्बू, श्रिया सरन और रजत कपूर जैसे बेहतरीन सितारों को एक रोमांचक कहानी में साथ लेकर आती है.

स्टार कास्ट और क्रू की ताकत

फिल्म के मुख्य किरदार अजय देवगन को ज़ख्म और द लीजेंड ऑफ भगत सिंह फिल्म के लिए दो बार राष्ट्रीय पुरस्कार मिल चुका है, वहीं पुलिस ऑफिसर का किरदार निभा रहीं अभिनेत्री तब्बू को फिल्म चांदनी बार और माचिस के लिए दो बार राष्ट्रीय पुरस्कार मिल चुका है.
दिलचस्प बात ये है कि फिल्म का निर्देशन भी राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता निशिकांत कामत कर रहे हैं. कामत को मराठी में सर्वश्रेष्ठ फीचर फिल्म – डोम्बिवली फास्ट के लिए राष्ट्रीय पुरस्कार मिला था. 
टीम के अन्य मेंबर अविनाश अरुण को 2012 में फिल्म किला के लिए सर्वश्रेष्ठ मराठी फिल्म का राष्ट्रीय पुरस्कार मिला था, और फिल्म के एडिटर आरिफ शेख, को समय: टाइम स्ट्राइक्स अगेन के लिए सर्वश्रेष्ठ एडिटर का राष्ट्रीय पुरस्कार मिला था. आप अंदाजा लगा सकते हैं कि जिस फिल्म में निर्देशक, कलाकार से लेकर टेक्निकल टीम तक जब नेशनल अवार्ड विनर है तो उसकी क्वालिटी कैसी होगी.

गीतकार और प्रोडक्शन टीम

फिल्म के कथानक की तरह ही फिल्म का संगीत भी बेमिसाल है. फिल्म का संगीत दिग्गज विशाल भारद्वाज ने तैयार किया है, जिन्हें हैदर, इश्किया, ओमकारा, द ब्लू अम्ब्रेला, गॉडमदर के लिए राष्ट्रीय पुरस्कार मिल चुका है. जबकि गानों के बोल दिग्गज गीतकार गुलजार साहब ने लिखे हैं जिन्हें कोशिश और माचिस के लिए पुरस्कार मिल चुका है.
ऐसा बहुत कम ही होता है कि फिल्म में अधिकांश टीम के साथ फिल्म निर्माता भी राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता हो, लेकिन इस फिल्म ने वो कमाल भी दिखाया है. फिल्म के प्रोड्यूसर कुमार मंगत पाठक ने बूंद फिल्म के लिए नेशनल अवॉर्ड जीता था. इसके अलावा विआकॉम 18 मोशन पिक्चर्स ने भाग मिल्खा भाग, मैरी कॉम और क्वीन जैसी फिल्मों के लिए कई अवॉर्ड हासिल किए हैं, जिनमें सर्वश्रेष्ठ लोकप्रिय फिल्म प्रदान करने वाले पूर्ण मनोरंजन का सम्मान शामिल है.

दृश्यम की झोली में गिरे कई पुरस्कार

जब टीम इतनी शानदार हो फिर फिल्म को तो शानदार बनना ही था. दर्शकों को सीट से बांधे रखने वाली इस थ्रिलर फिल्म के लिए अजय देवगन और तब्बू को कई अवॉर्ड मिले, जिनमें अजय देवगन को ज़ी सिने बेस्ट एक्टर अवॉर्ड, तब्बू को बेस्ट सपोर्टिंग एक्ट्रेस के लिए टाइम्स ऑफ इंडिया फिल्म अवार्ड्स शामिल है. दृश्यम का अगला भाग दृश्यम 2, 2022 में रिलीज हो चुका है, जिसकी समीक्षकों ने बेहद प्रशंसा की थी और दर्शकों ने भी प्यार लुटाया था. जानकारों के अनुसार इस फिल्म का अगला भाग ‘दृश्यम 3’ अप्रैल 2026 में रिलीज होगी.

MORE NEWS

Home > मनोरंजन > ’10 नेशनल अवार्ड’ विनर, कैसे इस फिल्म के निर्देशक ने चुनी अपनी स्पेशल टीम, जानिये क्या है सुपरहिट फिल्म के पीछे की कहानी

Written By: Shivangi Shukla
Last Updated: February 1, 2026 11:24:40 IST

Mobile Ads 1x1

MORE NEWS