Akshaye Khanna Dance: सोशल मीडिया पर इन दिनों बॉलीवुड अभिनेता अक्षय खन्ना का एक पुराना वीडियो जमकर वायरल हो रहा है, जिसको देखने के बाद लोगों की यादें ताज़ा हो गई है. वीडियो में देखा जा सकता है कि वह शाहरुख खान के सबसे मशहूर गानों में से एक ‘छैया छैया’ पर थिरकते हुए नज़र आ रहे हैं. तो वहीं, अभिनेता अक्षय खन्ना, जिन्हें आमतौर पर उनके गंभीर अभिनय और शांत स्वभाव के लिए जाना जाता है, उनके इस अवतार को देखने के बाद उनके फैंस और नेटिज़न्स पूरी तरह से हैरान हो गए हैं.
यहां देखें वायरल वीडियो
Rare video of Akshaye Khanna dancing on Chaiyya Chaiyaa and Aamir Khan on Salman’s songs at an event in 2000 pic.twitter.com/h23fHcRzf6
— lakshman (@rebel_notout) January 30, 2026
नेटिज़न्स ने क्या दी प्रतिक्रिया?
एक्टर अक्षय खन्ना के वायरल वीडियो को देखने के बाद उनके फैंस पूरी तरह से हैरान हैं. उन्हें विश्वास नहीं हो रहा है कि क्या अक्षय खन्ना इतने बेहतरीन डांसर भी है. वायरल वीडियो को देखने के बाद लोगों ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि ‘वह इतने बेहतरीन डांसर कब से हैं?’. वीडियो के नीचे कमेंट्स की बाढ़ देखने को मिल रही है.
वीडियो में दिखा अक्षय का स्वैग
तो वहीं, कई यूजर्स यह देखकर आश्चर्यचकित हैं कि अक्षय खन्ना की लय (Rhythm) और एनर्जी इतनी जबरदस्त थी. तो वहीं, दूसरी तरफ एक यूजर ने लिखा कि ‘ हमें पता ही नहीं था कि अक्षय इतने शानदार डांसर हैं’. तो वहीं, अन्य लोगों ने उनकी तुलना आज के अभिनेताओं से करते हुए कहा कि अक्षय में एक अलग तरह का स्वैग देखने को मिलता है.
‘छैया छैया’ के गाने से बटोरी सुर्खियां
आपमें से कम लोग यह जानते होंगे कि अभिनेता अक्षय खन्ना ने अपने करियर में ‘ताल’ और ‘दिल चाहता है’ जैसी फिल्मों में अपनी प्रतिभा साबित की है, लेकिन ‘छैया छैया’ जैसे हाई-एनर्जी ट्रैक पर उनका यह जबरदस्त डांस उनके एक नए पहलू को पूरी तरह से उजागर करता है.
वीडियो ने पुरानी यादों का किया जादू
ऐसा कहा जा रहा है कि यह वीडियो किसी अवॉर्ड शो या फिर रिहर्सल का है, जो उस दौर की याद दिलाता है जब बॉलीवुड में कच्ची ऊर्जा (Raw Energy) और स्वाभाविक डांस स्टेप्स का बोलबाला था. हालांकि, नेटिज़न्स इस ‘अनदेखे’ रत्न को साझा करते हुए अक्षय खन्ना के बहुमुखी व्यक्तित्व की सराहना कर रहे हैं और साथ ही अपने दोस्तों के साथ जमकर शेयर भी कर रहे हैं.