The Reality Show 50: सोशल मीडिया पर इन दिनों रियलिटी शो ‘द 50’ का क्रेज देखने को मिल रहा है. लेकिन, हाल ही में एक वायरल हुए वीडियो ने हर किसी को पूरी तरह से चौंका दिया है. वायरल वीडियो को देखने के बाद शो को पसंद करने वाले प्रशंसकों के बीच खलबली मच गई है. दूसरी तरफ ऐसी आशंका भी जताई जा रही है कि शो के सबसे मजबूत प्रतियोगी दिग्विजय राठी और टेलीविजन के दिग्गज अभिनेता करण पटेल ने शो को ही बीच में छोड़ दिया है. जहां, दिग्विजय अपनी ‘स्प्लिट्सविला’ की लोकप्रियता की वजह से युवाओं में सबसे ज्यादा प्रसिद्ध हैं, तो वहीं करण पटेल का बाहर होना दर्शकों के लिए किसी बड़े झटके से कम नहीं है.
क्या है वायरल वीडियो की सच्चाई?
रियलिटी शो ‘द 50’ एक ऐसा फॉर्मेट है जहां 50 मशहूर हस्तियां एक साथ एक छत के नीचे एक दूसरे के साथ न सिर्फ (Competition) करती हैं, बल्कि जंकर कांटे की टक्कर भी दिए जाते हैं. लेकिन, हाल ही में लीक हुई फुटेज और सोशल मीडिया पर चल रही चर्चाओं के मुताबिक, एक मुश्किल टास्क के बाद दिग्विजय और करण को गेम से बाहर निकलते देख देखा गया है.
क्या दिग्विजय राठी शो से हुए बाहर?
तो वहीं, दूसरी तरफ दिग्विजय राठी को इस शो का ‘मास्टरमाइंड’ माना जा रहा था. हालांकि, वायरल वीडियो और खबरों की मानें तो वे एक वोटिंग प्रक्रिया या फिर गठबंधन (Alliance) का शिकार हो गए हैं. लेकिन, उनके शो से बाहर होने की खबर ने उनके फैंस को पूरी तरह से निराश कर दिया है, क्योंकि वे उन्हें शो के विजेता के रूप में देख रहे थे.
यहां देखें वायरल वीडियो
करण पटेल की एग्जिट से फैंस में खलबली
जाने माने टीवी एक्टर करण पटेल, जो अपनी बेबाकी और नेतृत्व क्षमता के लिए देशभर में सबसे ज्यादा मशहूर हैं, अब उनका शो से जाना काफी चौंकाने वाला बताया जा रहा है. लेकिन, कुछ रिपोर्ट्स के मुताबिक, उनके और शो के अन्य प्रतियोगियों के बीच तीखी बहस भी देखने को मिली थी जिसके बाद उन्हें शो से पूरी तरह से बाहर कर दिया गया है.
वीडियो के बाद लोगों की विभिन्न प्रतिक्रियाएं
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म जैसे एक्स (X) और इंस्टाग्राम पर #The50 शो खूब तेजी से ट्रेंड कर रहा है. अब वायरल वीडियो को देखने के बाद लोगों के दो गूट बंट गए हैं. जहां, एक का मानना है कि यह शो की टीआरपी बढ़ाने के लिए सिर्फ एक अफवाह या ‘फेक एविक्शन’ है, जबकि दूसरे लोग यह कह रहे हैं कि इसे शो की गिरती साख मान रहा है. तो वहीं, दूसरी तरफ बिना इन दो बड़े चेहरों के शो की लोकप्रियता पर सबसे ज्यादा असर देखने को मिलेगा.
शो के मेकर्स ने आधिकारिक तौर पर क्या की पुष्टि?
फिलहाल, अभी तक सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो को लेकर शो के मेकर्स या फिर खुद प्रतियोगियों ने किसी भी तरह से आधिकारिक तौर पर इस खबर की कोई पुष्टि नहीं की है. लेकिन, रियलिटी शोज में ज्यादा ऐसे ट्विस्ट देखने को मिलते हैं जहां बाहर हुए खिलाड़ी ‘वाइल्ड कार्ड’ बनकर एक बार फिर से वापस लौटते हैं. तो वहीं, दर्शकों को अब आने वाले एपिसोड्स का बेसब्री से इंतजार है ताकि इस वायरल वीडियो के पीछे की पूरी सच्चाई सभी के सामने आ सके.