Akanksha Chamola on Viral Video: टेलीविजन जगत की जानी-मानी अभिनेत्री और गौरव खन्ना की पत्नी आकांक्षा चमोला इन दिनों तेजी से सुर्खियां बटोर रही हैं. दरअसल, हाल ही में रिलीज सीरीज ‘दिल धोखा और डिजायर’ को लेकर उनकी चारों तरफ चर्चा की जा रही है. लेकिन, एक इंटरव्यू के दौरान उन्होंने इंडस्ट्री के काले सच यानी कास्टिंग काउच को लेकर कई चौंकाने वाले खुलासे किए हैं. जिसपर उन्होंनने जानकारी देते हुए बताया कि उन्हें कई बार ‘कॉम्प्रोमाइज’ करने के ऑफर मिल चुके हैं. जिसको लेकर उन्होंने आगे कहा कि कुछ लोग बेहद सीधे शब्दों में कहते हैं कि आपको रोल के बदले किसी खास इंसान के करीब रहना होगा और उन्हें ‘सर्विसेज’ देनी पड़ सकती है.
अभिनेत्री के मुताबिक, इंडस्ट्री में यह सब बेहद ही आम है. जिसपर उन्होंने कहा कि कई बार पहली मीटिंग में ही बिना ऑडिशन के कॉन्ट्रैक्ट की बात की जाती है, लेकिन उसमें एक शर्त जुड़ी होती है कि आपको रोल पाने के लिए पर्सनल फेवर देने होंगे. जहां, एक्ट्रेस ने साफ किया कि टीवी इंडस्ट्री वैसे तो साफ-सुथरी है, लेकिन बिना किसी गॉडफादर के जो लोग आगे आने की कोशिश करते हैं उन्हें कई तरह की परेशानियों से गुजरना पड़ता है.
यहां देखें वायरल वीडियो
आखिर क्या है वायरल वीडियो विवाद?
पिछले दिनों आकांक्षा चमोला का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा था जिसमें वह कुंवर अमर और अली हसन के साथ नजर आई थीं. तो वहीं, दूसरी तरफ इस वीडियो के लिए लोगों ने उनकी जमकर आलोचना भी की थी, जिस पर अब आकांक्षा ने चुप्पी तोड़ते हुए कहा कि उस समय अपनी ड्रेस की वजह से वह बेहद ही असहज हो गईं थीं और कपड़ों की वजह से उन्हें चलने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा था.
‘एक्साइटमेंट’ में सह-कलाकारों ने पार की थी सीमा?
इतना ही नहीं आकांक्षा ने साफ-साफ शब्दों में यह बताया कि वह एक प्री-डिसाइडेड एक्ट था, लेकिन लाइव इवेंट में ऑडियंस का शोर सुनकर उनके को-एक्टर्स कुछ ज्यादा ही एक्साइटेड हो गए थे. लेकिन, उस दौरान उन्होंने अपने सह-कलाकारों का बचाव करते हुए कहा कि उनका इरादा बिल्कुल भी गलत नहीं था, लेकिन उन्हें और ज्यादा जिम्मेदार व्यवहार करना चाहिए था.