Live
Search
Home > एंटरटेनमेंट > ‘सलमान खान का स्पर्म छोड़…’, राखी सावंत बनना चाहती हैं मां, हिंदू धर्म त्यागने पर दिया बड़ा बयान

‘सलमान खान का स्पर्म छोड़…’, राखी सावंत बनना चाहती हैं मां, हिंदू धर्म त्यागने पर दिया बड़ा बयान

टीवी इंडस्ट्री (TV Industry) की ड्रामा क्वीन राखी सावंत (Rakhi Sawant) ने हाल ही में मां बनने की इच्छा को जाहिर करते हुए अपनी प्रतिक्रिया दी है. साथ ही उन्होंने कहा कि वह जल्द मां बनने वाली हैं.

Written By: Darshna Deep
Edited By: Sohail Rahman
Last Updated: 2026-02-10 19:57:13

Mobile Ads 1x1

Rakhi Sawant on motherhood: बॉलीवुड की ‘ड्रामा क्वीन’ कही जाने वाली राखी सावंत एक बार फिर अपनी बेबाक बयानबाजी की वजह से सुर्खियां बटोर रही हैं. जहां, उन्होंने हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान न सिर्फ अपनी निजी जिंदगी के बारे में बताया बल्कि उन्होंने मां बनने की इच्छा भी जाहिर की है. फिलहाल, राखी सावंत का यह बयान सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है, जिससे एक नया बहस देखने को मिल रहा है. 

बच्चा और एग फ्रीजिंग पर किया खुलासा

राखी सावंत ने मां बनने की अपनी तीव्र इच्छा जाहिर करते हुए एक चौंकाने वाला खुलासा कर हर किसी को पूरी तरह से हैरान कर दिया है. जिसपर उन्होंने बताया कि वह पहले ही अपने एग्स फ्रीज (Egg Freezing) करा चुकी हैं और बहुत जल्द ही मां बनने वाली हैं. जिसपर उनका मानना है कि मां बनना हर महिला का अधिकार होता है और वह इस सुख को प्राप्त करने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं. 

शादी और स्पर्म डोनेशन पर दी बेबाक राय

तो वहीं, राखी ने पारंपरिक सोच को चुनौती देते हुए कहा कि बच्चा पैदा करने के लिए शादी करना जरूरी नहीं है. जिसपर उन्होंने आधुनिक तकनीक और स्पर्म डोनेशन पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि ‘मैं सलमान भाई को छोड़कर किसी भी हीरो का स्पर्म ले सकती हूं’. उनके इस बयान ने फिल्म जगत के साथ-साथ सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया है. राखी का मानना है कि एक ही जिंदगी है उनके पास जिससे वह अपनी शर्तों के साथ जीना बेहद ही पसंद करती हैं. 

धर्म और बायोपिक की इच्छा की जाहिर 

इतना ही नहीं, जब राखी से उनके हिंदू धर्म त्यागने और इस्लाम अपनाने से जुड़े पुराने विवादों पर सवाल किया गया, तो उन्होंने साधी नो कमेंट्स कहकर बात टाल दी. इससे एक बात तो साफ है कि वह फिलहाल धार्मिक विवादों से दूरी बनाए रखना चाहती हैं. 

इसके साथ ही, राखी ने अपनी जिंदगी के संघर्षों को पर्दे पर उतारने की इच्छा भी जताई. जिसपर उन्होंने कहा कि वह चाहती हैं कि उनके जीवन पर एक बायोपिक बनाई जाए, ताकि लोग उनके असली संघर्ष और ‘राखी सावंत’ बनने के पीछे की कहानी को जान सकें. साथ ही उन्होंने बताया कि वह चाहती हैं कि आलिया भट्ट या फिर विद्या बालन ही उनकी बायोपिक करें. 

MORE NEWS

Home > एंटरटेनमेंट > ‘सलमान खान का स्पर्म छोड़…’, राखी सावंत बनना चाहती हैं मां, हिंदू धर्म त्यागने पर दिया बड़ा बयान

Written By: Darshna Deep
Edited By: Sohail Rahman
Last Updated: 2026-02-10 19:57:13

Mobile Ads 1x1

MORE NEWS