Live
Search
Home > एंटरटेनमेंट > जब 15 बार मर चुकी थीं शिल्पा शेट्टी, एक्ट्रेस के चौंकाने वाले बयान से सोशल मीडिया पर मचा बवाल!

जब 15 बार मर चुकी थीं शिल्पा शेट्टी, एक्ट्रेस के चौंकाने वाले बयान से सोशल मीडिया पर मचा बवाल!

बॉलीवुड एक्ट्रेस (Bollywood Actress) शिल्पा शेट्टी (Shilpa Shetty) का एक बयान सोशल मीडिया (Social Media) पर जमकर वायरल (Viral) हो रहा है, जिसने हर किसी को पूरी तरह से चौंका दिया है.

Written By: Darshna Deep
Last Updated: February 15, 2026 12:32:35 IST

Mobile Ads 1x1

Shilpa Shetty’s shocking confession: बॉलीवुड अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी हाल ही में चर्चा का विषय बनीं हुई हैं. जहां, उन्होंने एक बेहद ही चौंकाने वाला खुलासा कर हर किसी को पूरी तरह से हैरान कर दिया है. आखिर क्या है पूरा मामला जानने के लिए पूरी खबर पढ़िए.

शिल्पा शेट्टी ने किया चौंकाने वाला खुलासा

बॉलीवुड की फिटनेस क्वीनकही जाने वालीं शिल्पा शेट्टी अपनी ऊर्जा, मुस्कान के लिए देशभर में सबसे ज्यादा प्रसिद्ध हैं. लेकिन, हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान उनका एक बयान सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है. दरअसल, उन्होंने बताया कि मैं पर्दे पर 15 बार मर चुकी हूं’. पहली नज़र में एक्ट्रेस का यह बयान बेहद ही डरावना या फिर रहस्यमयी लगता है.

अपने फिल्मी करियर के अनुभवों पर कर रही थीं बात

दरअसल, अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी अपने 30 साल से लंबे फिल्मी करियर के अनुभवों के बारे में बात कर रही थीं. जहां, उन्होंने मजाकिया लहजे में उन किरदारों को याद किया जिन्हें उन्होंने फिल्मों में निभाया और जिनकी कहानी का अंत उनकी मौतके साथ ही हुआ है. तो वहीं, अब उनका यह बयान सोशल मीडिया पर सबसे ज्यादा सुर्खियां बटोर रहा है.

फिल्मी मौतें और यादगार किरदार

शिल्पा शेट्टी ने अपने करियर में कई ऐसी फ़िल्में दी हैं जहां उनके किरदार के आखिरी ने दर्शकों को भावुक कर दिया है.

 बाज़ीगर (1993)

साल 1993 में आई शिल्पा शेट्टी की इस फिल्म को आखिर कोई कैसे भुला सकता है. इस फिल्म में उन्होंने सीमा के किरदार को निभाया था. जिसमें उन्हें एक ऊंची इमारत से फेंक दिया जाता है. साथ ही यह सीन आज भी बॉलीवुड के सबसे चर्चित और चौंकाने वाले दृश्यों में से एक माना जाता है.

धड़कन (2000)

साल 2000 में आई फिल्म धड़कम  में उनकी शारीरिक मृत्यु नहीं होती है, लेकिन उन्होंने एक इंटरव्यू में कहा था कि भावनात्मक रूप से उनका किरदार कई बार टूटता है और फिर बाद में मर जाता है.

इसके अलावा अभिनेत्री ने कई थ्रिलर और ड्रामा फिल्मों में काम किया है जहां पटकथा की मांग के मुताबिक, उनके किरदारों को मार दिया गया था.

क्या शुरुआती दौर में एक्ट्रेस को लगता था डर?

हालांकि, एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी ने आगे जानकारी देते हुए बताया कि वह 15 बार मर चुकी हैं, असल में एक कलाकार के उस समर्पण को दर्शाता है जो उसे एक किरदार में पूरी तरह से डाल देता है. इसके अलावा उन्होंने आगे बताया कि शुरुआती दौर में उन्हें ऐसे गंभीर दृश्यों को फिल्माने में काफी ज्यादा डर लगता था, लेकिन समय के साथ-साथ उन्होंने इसे एक पेशेवर चुनौती के रूप में स्वीकार कर बिना रूके एक के बाद एक कई बॉल्क बस्टर फिल्में दी.

फिल्मों के अलावा भी कई अन्य कामों पर दिया ध्यान

आज 50 के दशक में कदम रखने के बावजूद भी शिल्पा शेट्टी न सिर्फ फिल्मी जगत में अपनी पहचान बनाई है. बल्कि रियलिटी शो, बिजनेस और योग के जरिए लाखों लोगों को सोशल मीडिया पर लगातार प्रेरित कर रही हैं. लेकिन, उनका यह बयान उनके लंबे सफर का एक छोटा लेकिन बेहद दिलचस्प हिस्सा में से एक माना जाता है.

MORE NEWS

Home > एंटरटेनमेंट > जब 15 बार मर चुकी थीं शिल्पा शेट्टी, एक्ट्रेस के चौंकाने वाले बयान से सोशल मीडिया पर मचा बवाल!

Written By: Darshna Deep
Last Updated: February 15, 2026 12:32:35 IST

Mobile Ads 1x1

MORE NEWS