Live
Search
Home > मनोरंजन > 100 बार हुए फेल फिर बने सुपरस्टार: ‘O Romeo’ की सफलता के साथ वायरल हुआ शाहिद कपूर का फिल्मी सफर

100 बार हुए फेल फिर बने सुपरस्टार: ‘O Romeo’ की सफलता के साथ वायरल हुआ शाहिद कपूर का फिल्मी सफर

शाहिद कपूर की नई फिल्म 'O Romeo' की सफलता के साथ ही उनके संघर्ष की कहानी वायरल हो रही है. करियर की शुरुआत में 100 से ज्यादा रिजेक्शन झेलने वाले शाहिद कभी बैकग्राउंड डांसर थे. आज अपनी मेहनत के दम पर वह बॉलीवुड के बड़े सुपरस्टार बन चुके है.

Written By: Mansi Sharma
Last Updated: February 15, 2026 14:59:36 IST

Mobile Ads 1x1
बॉलीवुड स्टार शाहिद कपूर इन दिनों अपनी नई फिल्म ‘O Romeo’ की बड़ी सफलता का मजा ले रहे है.  इस फिल्म के गानों और शाहिद की एक्टिंग ने इंटरनेट पर धूम मचा दी है.  जैसे ही यह फिल्म हिट हुई, शाहिद के पुराने दिनों की कहानी फिर से चर्चा में आ गई है.  फैंस यह जानकर हैरान है कि आज करोड़ों दिलों पर राज करने वाला यह हीरो कभी काम के लिए दर-दर भटकता था. 
 

पिता बड़े कलाकार थे, फिर भी नहीं मिला काम

शाहिद कपूर ने एक इंटरव्यू में बताया था कि अपनी पहली फिल्म ‘इश्क विश्क’ मिलने से पहले उन्हें 100 से ज्यादा बार रिजेक्ट किया गया था.  उनके पिता पंकज कपूर इंडस्ट्री के बहुत बड़े कलाकार थे, लेकिन शाहिद को इसका कोई फायदा नहीं मिला.  एक वक्त ऐसा भी था जब उनके पास ऑडिशन देने जाने के लिए बस का किराया या पेट भरने के लिए खाना तक नहीं होता था, लेकिन उन्होंने कभी हार नहीं मानी. 
 

भीड़ का हिस्सा बनकर की शुरुआत

अपने फिल्मी सफर की शुरुआत में शाहिद कपूर ने ऐश्वर्या राय और करिश्मा कपूर जैसी बड़ी हीरोइनों के पीछे एक बैकग्राउंड डांसर के तौर पर काम किया था.  ‘ताल’ और ‘दिल तो पागल है’ जैसी बड़ी फिल्मों में वह केवल डांसर्स की भीड़ का हिस्सा थे और तब उन्हें कोई पहचानता तक नहीं था.  सालों की मेहनत और बार-बार मिलने वाली नाकामियों ने उन्हें एक बेहतरीन कलाकार बनाया. 
 

‘O Romeo’ ने बॉक्स ऑफिस पर रचा इतिहास

आज शाहिद की नई फिल्म ‘O Romeo’ बॉक्स ऑफिस पर नए रिकॉर्ड बना रही है.  विशाल भारद्वाज की इस फिल्म में शाहिद ने ‘उस्तरा’ नाम के एक गैंगस्टर का रोल निभाया है, जिसे लोग बहुत पसंद कर रहे है.  फिल्म के गाने ‘ओ रोमियो’  और ‘इश्क का फीवर’ हर जगह ट्रेंड कर रहे है.  शाहिद की यह कहानी सिखाती है कि अगर आपके पास हुनर है, तो आप 100 बार फेल होने के बाद भी पूरी दुनिया जीत सकते है. 

MORE NEWS

Home > मनोरंजन > 100 बार हुए फेल फिर बने सुपरस्टार: ‘O Romeo’ की सफलता के साथ वायरल हुआ शाहिद कपूर का फिल्मी सफर

Written By: Mansi Sharma
Last Updated: February 15, 2026 14:59:36 IST

Mobile Ads 1x1

MORE NEWS