Live
Search
Home > मनोरंजन > पिता अमिताभ की पसंद ‘सोना’, तो बेटे अभिषेक को पसंद है ‘स्विगी’; बच्चन परिवार के निवेश के अनोखे राज आए सामने!

पिता अमिताभ की पसंद ‘सोना’, तो बेटे अभिषेक को पसंद है ‘स्विगी’; बच्चन परिवार के निवेश के अनोखे राज आए सामने!

अभिषेक बच्चन ने बताया कि उनके पिता अमिताभ बच्चन आज भी जमीन और सोने में पैसा लगाना सबसे सुरक्षित मानते है. उनका कहना है कि अगर आपके पास अपनी जमीन है, तो आप सुरक्षित है. वहीं, अभिषेक नए ज़माने के स्विगी जैसे स्टार्टअप्स में निवेश करते है, पर वे उसी कंपनी को चुनते है जिसके प्रोडक्ट वे खुद इस्तेमाल करते हों.

Written By: Mansi Sharma
Last Updated: February 18, 2026 16:58:13 IST

Mobile Ads 1x1
बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता अभिषेक बच्चन ने हाल ही में एक बिजनेस समिट के दौरान अपने पिता अमिताभ बच्चन के निवेश करने के खास अंदाज के बारे में बताया.  उन्होंने साझा किया कि बिग बी आज भी पुराने और भरोसेमंद तरीकों को सबसे बेहतर मानते है.  अमिताभ बच्चन का मानना है कि जमीन (रियल एस्टेट) और सोना निवेश के लिए सबसे सुरक्षित विकल्प है. 
 
वहीं, अभिषेक बच्चन की सोच थोड़ी आधुनिक है.  वे नए जमाने के स्टार्टअप्स जैसे स्विगी और नागिन सॉस में पैसा लगाना पसंद करते है.  हालांकि, अभिषेक की एक पक्की शर्त है वे केवल उन्हीं ब्रांड्स या कंपनियों में निवेश करते है, जिनके उत्पादों का वे खुद इस्तेमाल करते है.  उनका मानना है कि जिस चीज पर उन्हें खुद भरोसा नहीं, उसका प्रचार करना या उसमें पैसा लगाना गलत होगा. 

अमिताभ बच्चन की सीख: ‘जमीन और सोना ही असली संपत्ति’ 

अभिषेक बच्चन ने बताया कि उनके पिता अमिताभ बच्चन आज भी निवेश के पुराने तरीकों को सबसे सुरक्षित मानते है.  बिग बी का मानना है कि जमीन (रियल एस्टेट) और सोना खरीदने से पैसा कभी डूबता नहीं है.  वह अक्सर कहते है कि अगर आपके पास अपनी जमीन है, तो भविष्य सुरक्षित है. 
 

अभिषेक का फंडा: ‘वही खरीदो, जो खुद इस्तेमाल करो’ 

अभिषेक अपने पिता की सलाह तो लेते है, पर उनकी अपनी एक खास शर्त है.  वह सिर्फ उन्हीं कंपनियों में पैसा लगाते है जिनके प्रोडक्ट्स उन्हें पसंद है.  इसी वजह से उन्होंने खाने की डिलीवरी करने वाले ऐप ‘स्विगी’ और ‘नागिन सॉस’ जैसे नए बिजनेस में निवेश किया है. 
 

ईमानदारी सबसे पहले

अभिषेक का कहना है कि वे उसी ब्रांड का विज्ञापन (Add) करते है जिसे वे खुद इस्तेमाल करते है.  वे कहते है, अगर मैं खुद वो चीज इस्तेमाल नहीं करता, तो उसे दूसरों को बेचना धोखेबाजी होगी.  वे आज भी वही घड़ी और फोन इस्तेमाल करते है जिनके लिए वे सालों पहले विज्ञापन करते थे. 
 

खेल और संपत्ति में बड़ा निवेश

अभिषेक बच्चन सिर्फ फिल्मों से ही नहीं, बल्कि बिजनेस से भी काफी कमाते है.  मुंबई में उनके पास करीब 219 करोड़ रुपये की जमीन और जायदाद है.  इसके साथ ही, वे प्रो-कबड्डी में ‘जयपुर पिंक पैंथर्स’ और फुटबॉल में ‘चेन्नइयन एफसी’ टीम के मालिक भी है. 

MORE NEWS

Home > मनोरंजन > पिता अमिताभ की पसंद ‘सोना’, तो बेटे अभिषेक को पसंद है ‘स्विगी’; बच्चन परिवार के निवेश के अनोखे राज आए सामने!

Written By: Mansi Sharma
Last Updated: February 18, 2026 16:58:13 IST

Mobile Ads 1x1

MORE NEWS