इंडिया न्यूज, मुंबई:
Film 83 New Poster: रणवीर सिंह (Ranveer Singh) की अपकमिंग फिल्म 83 के टीजर को 2 दिन पहले रिलीज किया गया था। इसके टीजर को देख कर सबको भारतीय क्रिकेट टीम के पहले विश्व कप जीतने वाले पल की याद आ गई। अब इसके मेकर्स ने एक और धमाका किया है। इसका नया पोस्टर (New Poster) रिलीज हो गया है। इन पोस्टर में सभी खिलाड़ी जीत के जश्न में भागते दिख रहे हैं।
फिल्म 83 के मेकर्स ने इस फिल्म का पोस्टर सोशल मीडिया पर शेयर किया. इस पोस्टर में सभी भारतीय खिलाड़ी जीत के जश्न में भागते दिखाई दे रहे हैं। रणवीर सिंह सबसे आगे जीत की मुस्कुराहट लिए दौड़ रहे हैं। रणवीर सिंह फिल्म में महान क्रिकेट खिलाड़ी कपिल देव का किरदार निभाते दिखाई देंगे।
RANVEER SINGH: '83' NEW POSTER… #NewPoster of #83TheFilm, which stars #RanveerSingh as legendary cricketer #KapilDev… #83Trailer drops on 30 Nov 2021… Directed by #KabirKhan… 24 Dec 2021 #Christmas release. #ThisIs83 #3D pic.twitter.com/elbxip8jfn
— taran adarsh (@taran_adarsh) November 28, 2021
इस पोस्टर की खास बात ये है कि इसमें खिलाड़ियों का किरदार निभा रहे सभी कलाकारों को जगह दी गई हूं। बैकग्राउंड में तिरंगा दिखाई दे रहा है। इससे ये अंदाज लगाया जा सकता है कि इस फिल्म में इतना जुनून दिखाई देने वाला है। इस फिल्म के पोस्टर में सभी कलाकार दिखाई दे रहे हैं जिन्होंने 1983 वर्ल्ड कप में शामिल खिलाड़ियों का किरदार निभाया है। जिनमें से प्रमुख हैं रणवीर सिंह, हार्डी संधू, ताहिर भसीन, एमी विर्क, साकिब सलीम, चिराग पाटिल, धैर्य करवा, जतिन सरना।
इस फिल्म में इनके अलावा पंकज त्रिपाठी और बोमन ईरानी भी हैं। दीपिका पादुकोण इसमें गेस्ट रोल निभा रहीं हैं। वो कपिल देव की पत्नी की भूमिका में हैं। इस फिल्म पर कई सालों से काम चल रहा है अब ये दर्शकों के बीच आने के लिए तैयार है। इस फिल्म को हिंदी, तमिल, तेलुगु, कन्नड़ और मलयालम जैसी कई भाषाओं में रिलीज किया जाएगा। ये फिल्म 24 दिसंबर 2021 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। ट्रेलर 30 नवंबर 2021 को रिलीज किया जाएगा।
Read More: Film 83 Malayalam Version को प्रजेंट करेंगे सुपरस्टार पृथ्वीराज सुकुमारन
Get Current Updates on News India, India News, News India sports, News India Health along with News India Entertainment, India Lok Sabha Election and Headlines from India and around the world.