Live
Search
Home > मनोरंजन > रोहित शेट्टी के घर के बाहर फायरिंग: लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने ली जिम्मेदारी, दी सीधी चेतावनी

रोहित शेट्टी के घर के बाहर फायरिंग: लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने ली जिम्मेदारी, दी सीधी चेतावनी

डायरेक्टर Rohit Shetty के मुंबई वाले घर के बाहर 5 राउंड फायरिंग हुई है. Lawrence Bishnoi Gang ने इसकी जिम्मेदारी लेते हुए जान से मारने की धमकी दी है. फिलहाल मुंबई पुलिस इस पूरे Case की जांच कर रही है और रोहित शेट्टी की सुरक्षा बढ़ा दी गई है. यह हमला बॉलीवुड में बढ़ते Crime का एक बड़ा संकेत है.

Written By: Mansi Sharma
Last Updated: 2026-02-01 19:54:58

Mobile Ads 1x1
डिस्क्लेमर: यह खबर मीडिया रिपोर्ट्स और इंटरनेट पर उपलब्ध जानकारी पर आधारित है, हम स्वतंत्र रूप से इसकी पुष्टि नहीं करते है. 
Mumbai Police : फिल्म डायरेक्टर रोहित शेट्टी के घर के बाहर हुई फायरिंग ने सबको चौंका दिया है. जुहू में उनके घर के बाहर कुछ लोगों ने गोलियां चलाई, जिससे पूरे इलाके में दहशत फैल गई है. इस हमले के बाद एक बड़ा खुलासा हुआ है कि इसके पीछे लॉरेंस बिश्नोई गैंग का हाथ है. 
 
लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने सोशल मीडिया पर इस हमले की जिम्मेदारी ली है. गैंग ने बड़ी धमकी देते हुए कहा कि यह तो सिर्फ एक ट्रेलर था. उन्होंने चेतावनी दी कि अगली बार गोली सीधे बेडरूम के अंदर और छाती पर लगेगी. इस खबर के बाद पूरी फिल्म इंडस्ट्री में डर का माहौल है. आपको याद दिला दें कि इसी गैंग ने पहले सलमान खान के घर पर भी हमला करवाया था. 
 
मामले की गंभीरता को देखते हुए मुंबई पुलिस ने यह केस क्राइम ब्रांच को दे दिया है.  पुलिस ने रोहित शेट्टी से पूछताछ की है और उनके घर के बाहर सुरक्षा बढ़ा दी गई है.  पता चला है कि हमलावरों ने 5 राउंड फायरिंग की थी.  पुलिस अब सीसीटीवी (CCTV) कैमरों की मदद से आरोपियों को तलाश रही है. 
 
गैंग ने सिर्फ रोहित शेट्टी ही नहीं, बल्कि पूरे बॉलीवुड को धमकी दी है.  पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि क्या यह सिर्फ डराने की कोशिश थी या कोई बड़ी साजिश. बॉलीवुड के कई बड़े कलाकारों ने इस घटना पर दुख जताया है और अपनी सुरक्षा को लेकर चिंता जाहिर की है. 

MORE NEWS

Home > मनोरंजन > रोहित शेट्टी के घर के बाहर फायरिंग: लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने ली जिम्मेदारी, दी सीधी चेतावनी

Written By: Mansi Sharma
Last Updated: 2026-02-01 19:54:58

Mobile Ads 1x1

MORE NEWS