Live
Search
Home > मनोरंजन > भोजपुरी > अमेरिका में छाया भोजपुरी गानों का जलवा.. पवन सिंह के सॉन्ग ‘राजाजी के दिलवा टूट जाई’ पर जबरदस्त डांस करती दिखी विदेशी महिला

अमेरिका में छाया भोजपुरी गानों का जलवा.. पवन सिंह के सॉन्ग ‘राजाजी के दिलवा टूट जाई’ पर जबरदस्त डांस करती दिखी विदेशी महिला

Bhojpuri Song: भोजपुरी गानों का जलवा अब दिन पर दिन बढ़ता जा रहा है और अमेरिका की सड़कों पर भी जा पहुंचा है. सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा हैं, जिसमें एक लड़की अमेरिका की सड़कों पर भोजपुरी गानों पर जमकर डांस करती नजर आ रही है.

Written By: Chhaya Sharma
Last Updated: 2026-02-05 16:23:00

Mobile Ads 1x1

Bhojpuri Song Craze In US: भोजपुरी म्यूजिक इंडस्ट्री दिन पर दिन तरक्की कर रही है और भोजपुरी सिनेमा तरक्की की बुलंदियों पर पहुंच रहा है. सोशल मीडिया पर भी भोजपुरी सॉन्ग का जलवा देखने को मिलता है कि आए दिन भोजपुरी के म्यूजिक वीडियो इंटरनेट पर वायरल होते रहते हैं. भोजपुरी म्यूजिक इंडस्ट्री अब सिर्फ यूपी-बिहार तक नहीं बल्कि विदेशो में भी जबरदस्त तहलका मचा रही है. हाल ही में सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक लड़की अमेरिका की सड़को पर भोजपुरी गानों पर नाचती नजर आ रही है.  

 न्यूयॉर्क सड़को पर दिखा भोजपुरी गानों का जलवा 

दरअसल, इस समय सोशल मीडिया पर एक वीडियो छाया हुआ है, जो काफी ट्रेंड कर रहा हैं. वायरल हो रहे वीडियो में एक एक महिला न्यूयॉर्क की सड़कों पर भोजपुरी गाने पर  मस्ती भरे अंदाज में खुलेआम डांस करती दिख रही है, @logielingo नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया गए इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि न्यूयॉर्क सिटी की व्यस्त सड़क पर जहा लोग सभी लोग अपने-अपने कामों में बिजी है और सभी गाड़ियां ट्रैफिक सिग्नल पर रुकी हुई हैं, इस दौरान एक विदेशी महिला कॉन्फिडेंस के साथ भोजपुरी गाने पर डांस कर रही है. सुध बुध खोए महिला का मस्ती भरा अंदाज लोगों को काफी पसंद आ रहा हैं. सोशल मीडिया पर इस वीडियो को लोग काफी पसंद कर रहे है.

 

पवन सिंह के गाने ‘राजाजी के दिलवा टूट जाई’ में विदेश में मचाई धूम 

वायरल वीडियो में महिला जिस गाने पर डांस कर रही है वो और कोई नहीं बल्कि आशिवानी सिंह और पवन सिंह (Pawan Singh) का सुपरहिट सॉन्ग ‘राजाजी के दिलवा टूट जाई’ है, जिसे 2023 में रिलीज किया गया था, इस गाने में रिलीज होने के बाद तहलका मचा दिया था. गान सोशल मीडिया इंटरनेट पर तेजी से वायरल हुआ था और आज के समय में पवन सिंह का यह गाना हर शादी पार्टी फंक्शन की जान हैं. यूपी बिहार में किसी भी आयोजन में DJ पर इस गाने के बजे बिना हर फंक्शन अधूरा माना जाता हैं. यूट्यूब पर इस भोजपुरी गाने को अब तक 339.09 मिलियन व्यूज मिल चुके हैं और आज भी इस गाने की पॉपुलैरिटी कम होने का नाम नहीं ले रही हैं. वहीं विदेशी महिला का भी इस भोजपुरी गाने पर डांस वीडियो यह साबित करता है कि भोजपुरी लोकप्रियता दिन पर दिन बढ़ती जा रही है और भोजपुरी इंडस्ट्री अब विदेश में भी अपना धमाकेदार जलवा दिखा रही है.

MORE NEWS

Home > मनोरंजन > भोजपुरी > अमेरिका में छाया भोजपुरी गानों का जलवा.. पवन सिंह के सॉन्ग ‘राजाजी के दिलवा टूट जाई’ पर जबरदस्त डांस करती दिखी विदेशी महिला

Written By: Chhaya Sharma
Last Updated: 2026-02-05 16:23:00

Mobile Ads 1x1

MORE NEWS